लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब तक चुपके से काम कर रहीं बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने लगातार दूसरे दिन योगी सरकार पर बरसी हैं। मायावती ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर तीखा सवाल उठाया है। उन्होंने कहा योगी सरकार में जान-माल के साथ मजहब असुरक्षित है। बसपा प्रमुख मायावती ने आरोप लगाया कि योगी सरकार उनके कामकाज का श्रेय ले रही है। जबकि योगी आदित्यनाथ को अपना काम जनता को बताना चाहिए।
मायावती ने एक के बाद एक दो ट्वीट के जरिए योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि भय, भ्रष्टाचार, भेदभाव व जान-माल-मजहब की असुरक्षा अर्थात् यूपी की बदतर कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी व लाखों पलायन आदि विशाल आबादी वाले इस राज्य की सबसे बड़ी समस्याएं हैं, जो लगातार बढ़ती ही जा रही हैं एवं लोगों में कुण्ठा पैदा कर रही हैं तथा समाज व प्रदेश पिछड़ रहा है, अति-दुःखद।
2. यूपी में बीएसपी की रही सरकार में लगभग ढाई लाख गरीब परिवारों को बुनियादी सुविधाएं-युक्त आवास उपलब्ध कराया व करीब 15-20 लाख मकानों की तैयारी चल रही थी, किन्तु सरकार बदलने के कारण यह कार्य अधूरा रह गया, जिसे ही भाजपा भुनाने का प्रयास कर रही है। इन्होंने अपना क्या किया?
— Mayawati (@Mayawati) January 24, 2022
3. बीएसपी सरकार द्वारा मान्यवर श्री कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजना के तहत केवल दो चरण में ही डेढ़ लाख से अधिक पक्के मकान दिए गए तथा सर्वजन हिताय गरीब आवास मालिकाना हक योेजना के तहत काफी परिवारों को लाभ मिला। लाखों भूमिहीन परिवारों को भी भूमि दी गई। 3/3
— Mayawati (@Mayawati) January 23, 2022
मायावती ने पहले ट्वीट में कहा कि भय, भ्रष्टाचार, भेदभाव की सियासत तेज हो गयी है। जान-माल-मजहब की असुरक्षा बढ़ी है। यूपी की बदतर कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी व लाखों पलायन हुआ है। उन्होंने कहा कि विशाल आबादी वाले राज्य की सबसे बड़ी समस्याएं हैं, जो लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। लोगों में कुण्ठा पैदा हो रही हैं तथा समाज व प्रदेश पिछड़ रहा है। मायावती ने दूसरे ट्वीट में कहा कि यूपी में बीएसपी की रही है। सरकार में लगभग ढाई लाख गरीब परिवारों को बुनियादी सुविधाएं-युक्त आवास उपलब्ध कराया। करीब 15-20 लाख मकानों की तैयारी चल रही थी, किन्तु सरकार बदलने के कारण यह कार्य अधूरा रह गया। बसपा सरकार के काम को ही भाजपा भुनाने का प्रयास कर रही है। इन्होंने अपना क्या किया? बीजेपी सरकार को अपना काम बताना चाहिए।
ये भी पढ़ेंः-बसपा सुप्रीमो ने कांग्रेस को बताया वोट कटावा, सीएम चेहरा पर प्रियंका को कही ये बात