कन्नौज। विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं की हरकत भी तमाशा बन जाती है। चुनाव के लिए नेताओं ने धुआंधार प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। बड़े नेताओं को माला पहनाने से लेकर मंच पर बैठने तक को लेकर कार्यकर्ताओं में आगे बढ़ने की चुनौती दिख रही है। कन्नौज के छिबरामऊ में तो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट तक स्थिति पहुंच गई। जनविश्वास यात्रा के दौरान ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के साथ मंच साझा करने को लेकर भाजपा नेता आपस में उलझ गये। मंच पर बैठने को लेकर कुछ कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों में विवाद हो गया। मंच पर ही हाथापाई हो गई। मंच पर मची अफरा तफरी को मामले कोई भी भाजपा का बड़ा नेता बोलने को तैयार नहीं है। कन्नौज के मंच का यह वीडियो वायरल होरहा है। फिलहाल यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
BJP leaders clash with each other on stage in Kannauj, Uttar Pradesh. pic.twitter.com/vNjTFKgRYo
— Ch. Aijaz Ahmed Kot (@AijazHathin) December 29, 2021
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के नेतृत्व में जन संकल्प रैली दोपहर बाद छिबरामऊ में पहुंची थी। नगर भ्रमण के बाद शहर के पूर्वी बाईपास स्थित नेहरू महाविद्यालय में जनसभा का आयोजन था। सभा के लिए काफी भव्य मंच बनाया गया था। मंच पर उस समय अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया, जब कुछ कार्यकर्ताओं की एक स्थानीय भाजपा नेता से किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई।
मंच पर बैठने को लेकर मामला इतना तूल पकड़ लिया कि गाली-गलौज के साथ हाथापाई शुरू हो गई। भाजपा के वरिष्ठ नेता जन संकल्प रैली की जनसभा के मंच को साझा करने पहुंचे थे। उनको मंच पर देखते ही कुछ कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ गयी और फिर कार्यकर्ता मंच पर पहुंच गये। कार्यकर्ताओं ने उनके साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। हालांकि उस समय तक जन संकल्प रैली जनसभा स्थल तक नहीं पहुंच पाई थी। उससे पहले ही यह सब बवाल हो चुका था। कार्यक्रम से पहले भाजपा नेता के साथ की गई हाथापाई का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
यह भी पढ़ेंः–मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बतायी तैयारी, सख्ती के साथ निष्पक्ष होगा प्रदेश का विधानसभा चुनाव