देश में लव जिहाद (Love Jihad) का मामला बेहद गरमाया हुआ है। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बाद उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) ने भी लव जिहाद के खिलाफ कानून को मंजूरी दे दी है। उत्तर प्रदेश की कैबिनेट बैठक में इस कानून को अंतिम मंजूरी मिली। इस मामले में अब उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) ने बड़ा बयान दिया है। साक्षी महाराज का दावा है कि लव जिहाद के लिए विदेशों से फंडिंग की जाती है। यही नहीं, उनका कहना है कि लव जिहाद को अंजाम देने के लिए हिंदू लड़कियों की बोली भी लगती है। बोलियां लड़कियों के कट्टरपन पर निर्भर करता है।
यह भी पढ़े- ATM पर डाका डालकर ‘बार गर्ल’ पर उड़ाए 3 करोड़ रुपए, आरोपी की कहानी सुन क्राइम ब्रांच के उड़े होश
अपने बयान में साक्षी महाराज ने लव जिहाद पर कहा कि लव बहुत अच्छा शब्द है, लव प्रेम विवाह की परंपरा सृष्टि हुई तब से चली आ रही है. उसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन जिहाद जुड़ने पर वह जहर हो जाता है। साक्षी महाराज ने कहा कि लव जिहाद हिंदू की लड़कियों को गलत नामों से अपने चक्कर में फंसा कर उनसे आतंकी पैदा किए जाते हैं और उन्हें छोड़ दिया जाता है। जबकि प्रेम विवाह 99 प्रतिशत सफल होते हैं लेकिन लव जिहाद 99 प्रतिशत असफल होते हैं।
भाजपा सांसद ने दावा किया कि लव जिहाद का पैसा विदेशों से आता है, जहां कट्टर हिंदू की लड़की का रेट 11 लाख रुपए है। ब्राह्मण ठाकुर और ओबीसी के अलग-अलग रेट फिक्स हैं। इसका संचालन मदरसों और मस्जिदों से होता है। बता दें कि, साक्षी महाराज शनिवार को फिरोजाबाद पहुंचे थे जहां उन्होंने ये बयान दिया। इसके अलावा उन्होंने योगी सरकार द्वारा लाए गए लव जिहाद कानून की तारीफ की। उन्होंने इसका पूरा समर्थन दिखाया।
बता दें कि, पिछले दिनों ही उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने लव जिहाद पर बने कानून अवैध धर्मांतरण रोधी कानून को मंजूरी दी थी। हालांकि, इसका विरोध कर रहे लोगों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) में कानून को चेतावनी दी है। साथ ही इसे असवैंधानिक और अवैध करार दिया है। विरोधियों ने कानून रद्द करने की मांग की है। कानून के मुताबिक, धर्म परिवर्तन धोखाधड़ी कर धर्मांतरण किए जाने की घटनाओं पर 15 से 50 हजार तक का जुर्माना लगाया गया है।
यह भी पढ़े- झटका: बंद हो सकती है फ्री कॉलिंग और सस्ता डेटा, नए साल के बाद महंगे हो जाएंगे प्लान्स