बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कप्तानगंज से टिकट के प्रबल दावेदार रमाकान्त पाण्डेय ने पिछड़ा वर्ग सम्मेलन से वापसी के बाद हलुआ बाजार कस्बे में चौपाल लगाकर जरूरतमंदों में कम्बल का वितरण किया। कड़ाके की ठंड में कम्बल पा कर लोगों के चेहरे पर राहत दिखी। चौपाल के दौरान उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए श्री पाण्डेय ने कहा कि वे जमीनी धरातल पर लोगों से जुड़ रहे हैं। क्षेत्र की समस्याओं का ध्यान होने के साथ ही समाधान का एक स्वरूप भी उनके मन में हैं।
कप्तानगंज के विकास के प्रति उन्होंने एक विशेष योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी और कप्तानगंज की जनता ने अवसर दिया तो सभी योजनाये फलीभूत होंगी। उन्होंने कहा कि सम्पर्क मार्ग, शिक्षा, चिकित्सा के साथ ही लघु उद्योगों का जाल विकसित कर महिलाआंें को आत्म निर्भर बनाने के लिये प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षित महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जायेगा। भाजपा नेता रमाकान्त ने कहा कि पार्टी सबका साथ, सबका विश्वास और सबके आशीर्वाद से गरीबों, वंचितों का उत्थान कर रही है।
हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए श्री पाण्डेय ने कहा कि जनता जर्नादन का आशीर्वाद उनके लिये सबसे बड़ी प्रेरणा है। जन सेवा का उद्देश्य कप्तानगंज क्षेत्र को पिछड़ेपन से बाहर लाना है।
कम्बल वितरण एवं सम्पर्क अभियान के दौरान राजमन वर्मा, छोटेलाल, राम स्वरूप वर्मा, दीपक शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, धीरेन्द्र कुमार, प्रभावती देवी, विजई यादव, राम सुमेर, श्रवण कुमार, योगेन्द्र प्रसाद, परमेश्वर, बेचई बाबू, नूरजहां आदि शामिल रहे।
यह भी पढ़ेंः-बौड़िहार नाथ धाम में भक्तों ने चलाया सफाई अभियान, रमाकान्त पाण्डेय ने किया राशन वितरण तो चहके चेहरे