Basti: भोजपुरी फिल्म के निर्माता दुर्गेश पांडे को आज अयोध्या में बेस्ट अवार्ड से नवाजा गया है। दुर्गेश पांडे ने अवार्ड पाकर अपने जिले का मान बढ़ाया है। अयोध्या महोत्सव भोजपुरी के फिल्म निर्माता दुर्गेश कुमार पांडे को चौथा सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड से सम्मानित किया है। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रमाकांत पांडे ने भोजपुरी फिल्म के निर्माता दुर्गेश पांडे को बधाई देते हुए कहा है कि,”पूरे बस्ती जिले का नाम रोशन किया है। यह बस्ती जिले के लिए गौरव की बात है।”
बस्ती जिले के ढोढरी गांव के निवासी हैं दुर्गेश
आपको बता दे भोजपुरी फिल्म निर्माता दुर्गेश पांडे बस्ती जिले के गौर ब्लाक के ढोढरी गांव के निवासी हैं। दुर्गेश पांडे को अवार्ड से सम्मानित करने की खबर सुनकर हर कोई खुश हो गया है क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। वही भोजपुरी के निर्माता दुर्गेश कुमार पांडे ने कहा है कि, “सब्र का फल मीठा होता है और पुरस्कार हमेशा बेहतर करने वालों का मनोबल पढ़ाता है यह अवार्ड मैंने अपने माता पिता और गुरुजनों को समर्पित किया है अपनी टीम और अपने दर्शकों का मैं तहे दिल से आभार करता हूं। जिनके कारण आज मैं हूं,मेरे साथ मेरी फिल्म को अवार्ड मिलने पर मेरी खुशी दोगुनी हो गई है।