- भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित कर रमाकान्त ने पदाधिकारियों का किया सम्मान
- कप्तानगंज वासियों के साथ विकास की लिखेंगे नई इबारतें : रमाकान्त पांडेय
- समाज के प्रत्येक वर्ग को समायोजित कर मिलेगा सम्मान
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के लिए दिन-रात काम करता हूं और भविष्य में भी अनवरत पार्टी के लिए समर्पित रहूंगा। पार्टी मुझे सेवा का जो भी अवसर, आदेश देगी, उसका पूरी निष्ठा और जिम्मेदारियों से निर्वहन होगा। यह बातें शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जयंती के उपलक्ष्य पर कप्तानगंज के मां दुर्गा अभिलाषा इन्टर कालेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रमाकान्त पाण्डेय ने कही।
उन्होंने कहा कि आप लोगों, कप्तानगंज वासियों के साथ क्षेत्र के लिए एक नई इबारत लिखेंगे। पार्टी के सभी निणयों के साथ उनकी पूरी निष्ठा है। रमाकान्त पाण्डेय ने कहा कि जिस तरह से भारतरत्न अटल बिहारी बाजपेई समाज के हर वर्ग को अपने साथ लेकर चलते थे। समाज के सभी वर्गों को समायोजित करते थे, मेरा भी प्रयास होगा कि सब का सम्मान होता रहे। अटल जी एक कवि, पत्रकार और कुशल राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने ही देश को सुशासन की नीति दिया।
इससे पहले अतिथियों ने भारत रत्न अटलबिहारी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कप्तानगंज मंडल के बूथ अध्यक्षों और पदाधिकारियों को अंगवस्त्र ओढ़ा कर सम्मानित किया। हरदी मंडल कार्यकर्ता शिम्पू सिंह ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष मोहन मोदनवाल, उपाध्यक्ष हरेंद्र तिवारी, शिव बहादुर मौर्य, रामवृक्ष निषाद, कृष्ण कुमार गुप्ता, कप्तानगंज में मंडल के बूथ अध्यक्ष विधानसभा प्रभारी दिलीप चतुर्वेदी ने संबोधित किया। इस दौरान विधानसभा विस्तारक पुनीत यादव, बिहार से आए प्रवासी विस्तारक सुमित श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। जोश भरा। उन्होंने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनने में सफल हुई है तो यह कार्यकर्ताओं की देन है। इस अवसर पर राम सागर पटेल, चंद्रशेखर वर्मा, राम सजन चैधरी, संदीप पांडे, शरद तिवारी, अजय प्रताप मिश्र, राजकुमार, अवधेश मिश्र, शिव कुमार निषाद, सूरज निषाद, मनोज चैहान, हीरा चैहान, रीमा सिंह, प्रेमा देवी, विवेक मिश्रा और भारतीय जनता पार्टी के कप्तानगंज मंडल के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
दुबौला चौराहे पर किया नमन
कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के दुबौला चौराहा पर सभी कार्यकर्ताओं के साथ भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित नमन किया गया। इस दौरान लोगों को पूर्व प्रधानमंत्री के आदर्शों से अवगत कराया गया।
यह भी पढ़ेंः-सबको साथ लेकर करेंगे कप्तानगंज का विकास, BJP नेता रमाकांत ने ग्रामीणों से संवाद में कही ये बात