कासगंज। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच रैलियों में भी तेजी आ गयी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कासगंज में भाजपा की जन विश्वास यात्रा रैली में शामिल हो कर विपक्षी दलों पर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि पहले लोग अपनी बेटियों को स्कूल और कॉलेज भेजने से डरते थे। अब अपराधियों, माफिया का दौर खत्म हो गया है। 4.5 साल के अंदर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश से सारे गुंडे भाग गये हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भारत माता के जयकारे से संबोधन शुरू किया। उपस्थित भीड़ ने अमित शाह के साथ नारे लगाये। उन्होंने कहा कि ब्रज क्षेत्र भाजपा का गढ़ था, है और रहेगा। नारा दिया कि इस बार भाजपा 300 पार।
कासगंज की जनसभा उत्तर प्रदेश की जनता का मूड बता रही है… https://t.co/KPeSx8jXs9
— Amit Shah (@AmitShah) December 26, 2021
कल्याण सिंह को किया याद
अमित शाह ने याद दिलाते हुए कहा कि कल्याण सिंह ने पहली बार उत्तर प्रदेश में सुशासन की बात कही थी। पहली बार उत्तर प्रदेश में पिछड़ों की बात की थी, पहली बार पिछड़ा समाज को अधिकार देने का काम कल्याण सिंह ने किया था। यही कल्याण सिंह जी थे, जब समय आया राम जन्मभूमि पर मंदिर बने या कुर्सी जाए तब उन्होंने दो मिनट में कुर्सी को ठुकराकर प्रभु श्रीराम के मंदिर का रास्ता साफ कर दिया था।
कासगंज की जनता का हृदय से आभार… pic.twitter.com/DFVrjDskb0
— Amit Shah (@AmitShah) December 26, 2021
बुआ और बबुआ पर साधा निशाना
गृहमंत्री ने कहा कि यूपी में बुआ-बबुआ ने सरकारें चलाईं। क्या ये सभी का विकास कर पाईं? सपा के राज में आपका भला होता था क्या? बसपा के राज में विकास होता था क्या? उन्होंने जनता से सवाल करते उत्तर प्रदेश की बात की। उन्होंने कहा कि विपक्षी जातिवादी पार्टियां हैं, परिवारवादी पार्टियां हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले कानून व्यवस्था की परिस्थिति इतनी खराब हो गई थी कि लोग अपनी बच्चियों को स्कूल-कॉलेज भेजने से कतराते थे। पांच साल के अंदर ही योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सारे गुंडे उत्तर प्रदेश से पलायन कर गए। उन्होंने कहा कि गुंडों पर सख्ती से निपटा गया।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सभा को संबोधन की शुरुआत भारतमाता की जय, जय श्री राम के साथ की। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वले भाजपा को सत्ता से नहीं रोक सकते है। उत्तर प्रदेश के दिवंगत मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने राम की खातिर गद्दी को लात मारी। विपक्ष के लोग उन्हें श्रदांजलि देने नहीं गए इसका जवाब देना है। सबका साथ सबका विकास किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ही उत्तर प्रदेश के लिए काम कर सकती है।
यह भी पढ़ेंः–UP विधानसभा चुनाव : 10 दिनों में सात बार अमित शाह का दौरा, अयोध्या से गोरखपुर तक यह है तैयारी