बरेली। विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले अमित शाह ने बरेली में चुनावी हुंकार भरी है। उन्हांेने बरेली भव्य रोड शो किया। रोड शो में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। जन विश्वास यात्रा में शामिल हुए गृह मंत्री अमित शाह बरेली में जनसैलाब देखकर काफी खुश नजर आये। अमित शाह ने कहा कि बरेली में आयोजित रोड शो उत्तर प्रदेश में भाजपा की प्रचंड विजय को प्रमाणित कर रहा है। रोड शो दौरान अमित शाह ने नारा दिया अबकी बार 300 पार। बरेली जगह-जगह पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत केंद्र बनाए गए थे। कार्यकर्ताओं ने रोड शो के दौरान फूलों की बारिश किया। रोड शो के दौरान सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को कई बार निशाने पर लिया। समाजवादी इत्र प्रदेश में दुर्गंध फैला रहा था। अब वहां से बक्से भरकर नोट निकल रहे। कानपुर व कन्नौज में हुई कार्रवाई की ओर इशारा करते हुए बोले कि काला धन रखने वालों पर कार्रवाई पर अखिलेश यादव के पेट में दर्द हो रहा हैं
आज के रोड शो में इस अपार स्नेह और आशीर्वाद के लिए बरेली की जनता का हृदय से अभिनंदन करता हूँ। pic.twitter.com/XywiAxWOCX
— Amit Shah (@AmitShah) December 31, 2021
अखिलेश यादव पर कसा तंज
श्रीराम मंदिर का नाम लेते हुए अमित शाह ने कहा कि पहले कहते थे कि मंदिर बनने की तिथि नहीं बताएंगे। अब डंके की चोट पर अयोध्या में श्रीराम का मंदिर बन रहा है। अखिलेश बाबू, रोक सको तो रोक लो। काशी विश्वनाथ मंदिर की स्थिति भी खराब थी। वहां के हाल देख अपमानित महसूस करते थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा विश्वनाथ के मंदिर की दशा भी सुधार दी।
चाहे पूर्वांचल हो, अवध, बुंदेलखंड, ब्रज या पश्चिम…पूरा उत्तर प्रदेश भाजपामय है। pic.twitter.com/609my32UyO
— Amit Shah (@AmitShah) December 31, 2021
ऐसा है बरेली का सियासी चेहरा
बरेली भारतीय जनता पार्टी का गढ़ रहा है। 2017 में यहां पर विधानसभा की सभी 9 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने कब्जा कर लिया था। दोनों लोकसभा सीटों पर भी बीजेपी का कब्जा हैं नगर निगम में मेयर और जिला पंचायत अध्यक्ष भी भाजपा के है।
बरेली में आयोजित रोड शो उत्तर प्रदेश में भाजपा की प्रचंड विजय को प्रमाणित कर रहा है… https://t.co/IjCL8HI5rR
— Amit Shah (@AmitShah) December 31, 2021
यह भी पढ़ेंः-अयोध्या में अमित शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना, सपा को ऐसे ललकारा