Wednesday, June 7, 2023

शादी के 8 घंटे पहले दुल्हन के साथ हुआ खौफनाक हादसा, टूट गए दोनों पैर, दूल्हे ने स्ट्रेचर पर भरी मांग

Must read

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक घर में शादी के दिन लड़किवालों के घर मे मातम छा गया। जिस युवती की शादी होने थी। जिसके लिए लंबे समय से तैयारियां हो रही थी। उसी दुल्हन के साथ ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ। जिससे दुल्हन मौत के मुंह तक पहुंच गई। लेकिन इसी दौरान युवती के होने वाले पति ने एक ऐसा फैसला लिया। जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। युवक ने गंभीर अवस्था में भी युवती से तय मुह्रर्त पर शादी करने का फैसला लिया। वहीं, अब युवक के इस फैसले की हर कोई तारीफ कर रहा है।

- Advertisement -

दरअसल मामला प्रतापगढ़ के कुंडा इलाके का है। यहां पर रहने वली आरती मौर्य की शादी नजदीक के ही गांव के अवधेश से तय हुई थी। दोनों की शादी 8 दिसंबर को होनी थी। ऐसे में दोनों परिवारों में जोरो-शोरो से शादी की तैयारियों में जुटे थे। 8 तारीख को शादी के दिन सभी मेहमान जब तैयार होने में गए थे। उसी दौरान दूल्हन के साथ एक ऐसा हादसा हुआ। जिससे घर में कोहराम मच गया। घर में एक छोटे बच्चे को बचाते हुए दूल्हन का पैर फिसल गया। जिस वजह से वह छट से नीचे गिर गई। इस दौरान दुल्हन की रीढ़ की हड्डी पूरी तरह टूट गई। इसके साथ ही कमर और पैर समेत पूरे शरीर पर गंभीर चोट आई। जिस वजह से दुल्हन को फौरन नजदीकि अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने इलाज के लिए साफ इनकार कर दिया।

हालांकि, घरवालें दुल्हन को प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भी ले कर गए। जहां पर उसका इलाज ल रहा है। वही, दूसरी तरफ इस पूरे हादसे में दूल्हे अवधेश के फैसले ने भी सभी का दिल जीत लिया। अवधेश ने गंभीर हालत में आरती से शादी करने का फैसला लिया। अवधेश का कहना था कि भले उसे अस्पताल के बेड पर जाकर ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम के सहारे ही आरती से शादी करनी पड़े। लेकिन वो शादी करके रहेंगे। वह पत्नी को इस हालत में अकेले नहीं छोड़ेंगे। अवधेश की जिद के आगे अस्पताल के डॉक्टर भी हार गए। डॉक्टरों ने आरती को दो घंटे के लिए एम्बुलेंस से वापस घर भेजा। इन दो घंटों में आरती और अवधेश ने शादी की रस्में अदा की।

अवधेश ने ऑक्सीजन और ड्रिप लगी होने की सूरत में ही आरती की मांग भरी और उससे शादी की। जिसके बाद परिवार के लोगों ने मिलकर आरती की विदाई की। विदाई के बाद आरती को सीधे अस्पताल ले जाया गया। यहां पर अवधेश ने ऑपरेशन के फार्म पर खुद को पति पर पेश किया और सभी डॉक्यूमेंट पर दस्तखत किए।

ये भी पढ़ें:-दुल्हन के साथ दूल्हे के दोस्तों ने किया जबरन ये काम, परिवार ने तोड़ी शादी

- Advertisement -

More articles

Latest article