UP news: इस समय सारस और आरिफ की दोस्ती सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई है। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के रहने वाले आरिफ ने खेत में घायल पड़े सारस पंछी को अपने साथ घर ले आए थे। जिसके बाद आरिफ ने लगभग 3 महीने तक सारस पक्षी का घरेलू उपचार किया और वह पूरी तरह से स्वस्थ हो गया। जिसके बाद सारस और आरिफ की दोस्ती हो गई। सारस पक्षी आरिफ को अपना दोस्त समझने लगा और उसी के साथ रहता था। लेकिन हाल ही में वन विभाग की टीम ने सारस और आरिफ की दोस्ती को तोड़ दिया है।
आरिफ और सारस के बीच आया वन विभाग
आपको बता दें कि सारस और आरिफ की दोस्ती के बीच वन विभाग दीवार बनकर खड़ा हो गया है। सारस पक्षी अपने दोस्त आरिफ से अलग हो गया है वन विभाग की टीम सारस को अपने साथ ले गई है। सारस और आरिफ की दोस्ती अब वन विभाग के कारण खत्म हो गई है। सारस पक्षी को वन विभाग आरिफ से छीन कर अपने पास ले गया है।
सारस के लिए बदले तीन जिले
आपको बता दें कि सारस पक्षी को आरिफ से अलग करने के लिए वन विभाग की टीम ने 3 जिले बदले हैं। सारस पक्षी पहले अपने दोस्त आरिफ के साथ अमेठी जिले में रहता था जिसके बाद वन विभाग की टीम उसे रायबरेली ले गई लेकिन उसके बाद अब बताया जा रहा है कि सारस पक्षी को कानपुर के चिड़ियाघर में रखा जाएगा। सारस पक्षी को कानपुर के चिड़ियाघर में 15 दिन के लिए क्वारंटाइन रखा जाएगा l
Read More-इस दिग्गज ने Team India को दी बड़ी चेतावनी! कहा- ‘भारत को अगर वर्ल्ड कप जीतना है तो…’