Sitapur News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में 8 मार्च को पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वही अभी हत्याकांड में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा कर दिया है। पत्रकार मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में एसटीएफ के साथ सीतापुर की 12 टीम में लगाई गई थी और सीन रिक्रिएशन भी कराया गया था। पत्रकार की हत्या की सुपारी देने वाला मंदिर का बाबा निकला जो भेष बदलकर महोली कोतवाली इलाके के एक मंदिर में रह रहा था।
पत्रकार की हत्या के लिए पुजारी ने दी थी सुपारी
8 मार्च को पत्रकार राजेंद्र बाजपेई की लखनऊ दिल्ली नेशनल हाईवे पर थाना इमलिया सुल्तानपुर इलाके के हेमपुर रेलवे ओवर ब्रिज पर दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। वही पत्रकार की हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि पत्रकार की हत्या की सिफरी किसी और ने नहीं बल्कि महोली कोतवाली इलाके के कार्ड मंदिर में रह रहे पुजारी शिवानंद उर्फ विकास राठौर उर्फ विकास मिश्रा निवासी आहाता कप्तान हबीबपुर थाना रामकोट का निवासी है। पुलिस के अनुसार बाबा के एक नाबालिक लड़के से संबंध थे। यह कृति कृत्य पत्रकार ने देख लिया था उजागर करने की धमकी देने पर बाबा ने चार लाख रुपये बिचौलिए को देकर भाड़े के शूटरों से हत्या करवाई थी।
शूटरों की तलाश कर रही पुलिस
पुलिस अब उन सूत्रों की तलाश कर रही है जिन्होंने पत्रकार की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस के अनुसार कुलसी में जो देरी हुई इसके पीछे 15 एंगल पर पुलिस को जांच करनी पड़ी पुलिस के हाथ आरोपियों से काफी साक्ष्य लगने का दावा किया गया है।
Read More –UP News: रेलवे ट्रैक पर लेट कर रील बनाना पड़ा भारी, GRP ने युवक के खिलाफ लिया एक्शन
