Thursday, February 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेश'चाहो तो मुझे फांसी पर लटका दो...', महिला डॉक्टर की रेप कर...

‘चाहो तो मुझे फांसी पर लटका दो…’, महिला डॉक्टर की रेप कर हत्या के बाद नहीं है आरोपी को पछतावा

आरोपी की पहचान संजय राय के तौर पर हुईं हैं। महिला डॉक्टर के साथ रेप के बाद हत्या के आरोपी को 10 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को 14 दिन की न्याय हिरासत में भेजा गया है।

-

Kolkata Doctor Rape Murder Case: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आईजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान संजय राय के तौर पर हुईं हैं। महिला डॉक्टर के साथ रेप के बाद हत्या के आरोपी को 10 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को 14 दिन की न्याय हिरासत में भेजा गया है।

आरोपी को नहीं है कोई पछतावा

मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपी ने अपना जूर्म कबूल कर लिया है। इतना गिनोना अपराध करने के बावजूद भी आरोपी के चेहरे पर जरा सा भी पछतावा नहीं है। पुलिस से उसने कहा कि, “अगर तुम चाहो तो मुझे फांसी पर लटका दो।” बताया जाता है कि आरोपी हत्या और दुष्कर्म को अंजाम देने के बाद अपने घर गया और सो गया। सबूत छुपाने के लिए उसने अपने कपड़े भी धो डाले लेकिन पुलिस को उसके जूते पर खून के धब्बे मिले हैं।

कोलकाता पुलिस लिखी टीशर्ट पहनकर घूमता था आरोपी

जानकारी के मुताबिक संजय राय कोलकाता पुलिस के साथ सिविक वॉलिंटियर के तौर पर काम करता था। सिविक वॉलिंटियर ट्रैफिक को मैनेज करने और आपदा आने पर मदद करने सहित कई कामों में पुलिस की सहायता के लिए भर्ती किया जाता है। संजय राय कोलकाता पुलिस के डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप में एक वालंटियर के तौर पर 2019 में शामिल हुआ था। इसके बाद संजय आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के पुलिस आउटपोस्ट में काम करने के लिए भेज दिया गया। वह कोलकाता पुलिस लिखी टीशर्ट पहनकर घूमता था। उसकी बाइक पर भी केपी टैग लगा हुआ था। वह खुद को कोलकाता पुलिस के कर्मी के तौर पर दिखता था। उसके झूठे रौब के चलते हुए वॉलिंटियर्स को लगता था कि वह सच में पुलिसकर्मी है।

Read More-‘अलीगढ़ से भगाएंगे रोहिंग्या परिवार…’,बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार से आहत हुई मुस्लिम BJP नेता

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts