Homeउत्तर प्रदेशसीमा हैदर के प्रेमी सचिन को भरना होगा 3 करोड़ का जुर्माना,...

सीमा हैदर के प्रेमी सचिन को भरना होगा 3 करोड़ का जुर्माना, पहले पति गुलाम हैदर ने भेजा नोटिस

गुलाम हैदर के वकील मोमिन मलिक ने नोटिस भेज कर कहा कि एक माह के अंदर तीनों माफी मांगे और जुर्माना जमा करवाए नहीं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

-

Seema Haider News: प्रेमी सचिन के लिए पाकिस्तान से आई सीमा हैदर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सीमा हैदर के पहले पति गुलाम हैदर ने उसे और उसके प्रेमी सचिन को तीन-तीन करोड़ का नोटिस भेजा है। इतना ही नहीं सीमा हैदर के पहले पति गुलाम ने सीमा के वकील एपी सिंह को भी 5 करोड़ का नोटिस भेजा है। गुलाम हैदर के वकील मोमिन मलिक ने नोटिस भेज कर कहा कि एक माह के अंदर तीनों माफी मांगे और जुर्माना जमा करवाए नहीं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा जब सीमा हैदर को गिरफ्तार किया गया था और पुलिस द्वारा जो डॉक्यूमेंट बरामद किए गए थे। सभी डाक्यूमेंट्स में पत्नी गुलाम हैदर लिखा हुआ है इतना ही नहीं जब कोर्ट में जमानत करवाई गई तब भी सीमा हैदर पत्नी गुलाम हैदर लिखा हुआ था।

सीमा और सचिन को गुलाम ने भेजा नोटिस

गुलाम हैदर के वकील मोमिन मलिक ने कहा कि,’सीमा हैदर ने खुद गुलाम हैदर को अपना पति बताया था लेकिन फिर भी अपने आप को सीमा हैदर का भाई बताने वाले एपी सिंह सभी को बोल रहे हैं की सीमा हैदर सचिन की पत्नी है। वह किस आधार पर यह बोल रहे हैं कि सीमा सचिन की पत्नी है। जिसकी वजह से सीमा हैदर के पति गुलाम ने एपी सिंह को 5 करोड़ का नोटिस भेजा है। वहीं सचिन को लेकर कहा कि किस आधार पर उनकी पत्नी को अपनी पत्नी बता रहे हैं। जबकि गुलाम हैदर सीमा हैदर का आज तक कोई भी लीगल तलाक नहीं हुआ है।

कानूनी रूप से नहीं हुआ है सीमा और गुलाम का तलाक

गुलाम हैदर ने कहा कि आज तक कानूनी रूप से किसी भी देश में तलाक नहीं लिया है फिर आप किस आधार पर अपनी मांग में सचिन के नाम का सिंदूर भर रही है और सोशल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर अपने आप को सचिन की पत्नी क्यों बता रही हैं। सीमा हैदर का उसके बच्चों के साथ अवैध रूप से इंडिया में एंट्री करने की वजह से उनके बच्चे उनसे दूर हो गए हैं। बच्चों का जीवन खराब हो रहा है और उनके पिता के प्यार से उनके बच्चों को वंचित किया जा रहा है। जिसकी वजह से सीमा हैदर को 3 करोड़ का जुर्माना भरना होगा। गुलाम हैदर ने कहा कि सचिन सीमा के साथ अवैध रूप से रह रहा है।जिसके चलते गुलाम ने सीमा हैदर के प्रेमी सचिन को 3 करोड रुपए का लीगल नोटिस भेजा है।

Read More-जामनगर में पैपराजी को देखकर मुस्कुराई जया बच्चन, वीडियो देख हैरान हुए लोग

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts