Thursday, February 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्तार अंसारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, मौत की असली वजह का...

मुख्तार अंसारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, मौत की असली वजह का हुआ खुलासा

मुख्तार अंसारी के परिजनों ने आरोप लगाया कि स्थानीय प्रशासन ने उन्हें धीमा जहर दिया है जिसकी वजह से उनकी मौत हुई है। वही उनके मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही थी। अब इसी बीच मुख्तार अंसारी की पोस्टमार्टम सामने आ गई है।

-

Mukhtar Ansari: माफिया मुख्तार अंसारी का आज पार्थिव शरीर दफन कर दिया गया है। शुक्रवार देर रात को उनका पार्थिव शरीर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले स्थित उनक आवास पर लाया गया ।हत्या का दोषी मुख्तार अंसारी की बांदा के एक अस्पताल में मौत हो गई थी जहां वह जेल में बंद था। वही मुख्तार अंसारी के परिजनों ने आरोप लगाया कि स्थानीय प्रशासन ने उन्हें धीमा जहर दिया है जिसकी वजह से उनकी मौत हुई है। वही उनके मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही थी। अब इसी बीच मुख्तार अंसारी की पोस्टमार्टम सामने आ गई है।

मुख्तार अंसारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

माफिया मुख्तार अंसारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है जिसमें इस बात की पुष्टि हो गई है कि उसकी मौत जहर से नहीं बल्कि कार्डियक अरेस्ट से हुई है। अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि मुख्तार अंसारी की मौत का कारण हार्ट अटैक पाया गया है। शव का पोस्टमार्टम पांच डॉक्टरों के पैनल ने किया था। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में जब पोस्टमार्टम हुआ तो मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी भी मौजूद थे।

मौत की न्यायिक जांच के दिए आदेश

आपको बता दे मुख्तार अंसारी की मौत की न्यायिक जांच के भी आदेश दे दिए गए हैं। मुख्तार अंसारी के परिजनों ने आरोप लगाया था कि मुख्तार अंसारी को धीमा जहर दिया जा रहा था जिसके कारण उनकी मौत हुई है। मुख्तार अंसारी की मौत की मजिस्ट्रेटी की जांच 3 सदस्य टीम करेगी। उमर अंसारी ने शुक्रवार को कहा कि जांच से उन्हें परिवार की आशंकाओं को दूर करने में मदद मिलेगी।

Read More-चंद्रशेखर आजाद को मिली Y+ सुरक्षा, भीम आर्मी चीफ पर हो चुका है जानलेवा हमला

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts