Friday, December 5, 2025
Homeउत्तर प्रदेशUP News: बेटी को जबड़े में दबाकर ले जा रहा था तेंदुआ,...

UP News: बेटी को जबड़े में दबाकर ले जा रहा था तेंदुआ, खूंखार जानवर से लड़कर पिता ने बचाई मासूम की जान

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे सुनने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं। उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक पिता अपनी मासूम बेटी को बचाने के लिए खूंखार तेंदुए से लड़ गया है।

-

UP News: खूंखार जानवर को देखते ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं। तेंदुए को जंगल का सबसे खतरनाक और खूंखार जानवर माना जाता है। तेंदुआ अपनी रफ्तार और फुर्ती के कारण किसी भी जीव का शिकार आसानी से कर लेता है। आपको बता दें कि इसी बीच उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे सुनने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं। उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक पिता अपनी मासूम बेटी को बचाने के लिए खूंखार तेंदुए से लड़ गया है।

घर में घुसकर तेंदुए ने किया मासूम पर हमला

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक पिता ने अपनी बेटी की जान के खातिर अपनी जान दांव पर लगा दी है।मोतीपुर थाना क्षेत्र के तनाजा गांव में अचानक जंगलों से भटका हुआ तेंदुआ आ गया। तेंदुआ एक घर में घुस गया जहां पर एक बच्चे जिसका नाम सुहाना है सो रही होती है। तभी अचानक तेंदुआ उसे जबड़े में दबाकर ले जा रहा होता है। बच्चे की रोने की आवाज सुनकर उसके पिता वहां आकर देखते हैं तो उनके भी होश उड़ जाते हैं। बहराइच के रहने वाले रामबख्श ने बताया है कि उन्होंने बेटी की रोने की आवाज सुनकर उसकी तरफ गए तो वहां देखा कि एक खतरनाक तेंदुआ उसकी बेटी को जबड़े में दबाकर ले जा रहा था।

बेटी को बचाने के लिए तेंदुए से लड़ा पिता

आपको बता दें कि राम बख्श ने आगे बताया है कि वह तुरंत तेंदुए के ऊपर कूद गए और बेटी को छुड़ाने की कोशिश करने लगे जिसके बाद तेंदुए ने उन पर हमला बोल दिया। जिसके बाद उनके पास एक ठंडा पड़ा था। रामबख्श ने डंडे से लगभग 5 मिनट तक तेंदुए का सामना किया। जिसके बाद वह तेंदुआ मासूम को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। इस घटना की जानकारी जैसे ही वन विभाग टीम को ही उसने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और मासूम को 10 हजार रुपए की मदद देने की बात कही है।

Read More-Maharashtra: भतीजे अजित पवार पर शरद पवार ने कसा तंज, कहा-‘उनके पास कुछ भी नहीं है मेरी तस्वीर के अलावा’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts