उत्तर प्रदेश के अमरोहा ज़िले के डिडौली क्षेत्र में रविवार को एक ऐसा नज़ारा देखने को मिला जिसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया। एक महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ लिया। जैसे ही दरवाज़ा खुला, महिला ने गुस्से में चीखते हुए कहा—“तुझे कच्चा चबा जाऊंगी!” और उसके बाद जो हुआ, वो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
गुस्से में बरसी चप्पलें, होटल में मचा हड़कंप
जानकारी के अनुसार, महिला को कई दिनों से शक था कि उसका पति किसी दूसरी महिला से संबंध रख रहा है। पति जब घर से किसी काम का बहाना बनाकर निकला, तो पत्नी ने उसका पीछा करना शुरू किया। थोड़ी ही देर बाद पति एक स्थानीय होटल में दाखिल हुआ। कुछ मिनट बाद पत्नी भी वहां पहुंची और कमरे का दरवाज़ा खटखटाते हुए चिल्लाने लगी कि “गेट खोल नहीं तो तोड़ दूंगी!” दरवाज़ा खुलते ही महिला का शक यकीन में बदल गया—उसका पति कमरे में दूसरी औरत के साथ मौजूद था। गुस्से में पत्नी ने चप्पलों और थप्पड़ों की बरसात कर दी। होटल के कर्मचारी और राहगीर बीच-बचाव में जुट गए, लेकिन महिला किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी।
पाँच बच्चों की माँ निकली प्रेमिका, पुलिस भी पहुँची मौके पर
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पति के साथ पकड़ी गई महिला पहले से विवाहित और पाँच बच्चों की माँ बताई जा रही है। इस खुलासे के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बन गया है। होटल प्रबंधन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद डिडौली थाना क्षेत्र की टीम मौके पर पहुँची और दोनों पक्षों को शांत कराया। हालांकि, देर रात तक किसी पक्ष ने औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं — कोई पत्नी के साहस की तारीफ़ कर रहा है, तो कोई पति के दोहरे जीवन पर तंज कस रहा है।
Read more-कर्जमाफी पर किसानों का संग्राम! नागपुर बॉर्डर जाम, आंदोलन ने सरकार की उड़ाई नींद
