UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सात वर्षों से लापता एक युवक का राज अब खुल गया है। मुरारनगर की शीलू नामक महिला ने सोशल मीडिया पर अपने पति जितेंद्र कुमार उर्फ बबलू को दूसरी महिला संग रील बनाते देखा। पत्नी को शक है कि पति अब पंजाब के लुधियाना में रहकर दूसरी शादी कर चुका है। यह खुलासा सामने आते ही न केवल पीड़िता बल्कि पुलिस भी हैरान रह गई।
दहेज विवाद से शुरू हुई थी कहानी
शीलू ने आरोप लगाया कि शादी के बाद पति और ससुरालवालों ने सोने की चेन और अंगूठी की मांग की थी। मांग पूरी न होने पर उसे घर से निकाल दिया गया और 2017 में ही दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराना पड़ा। इसी बीच अचानक जितेंद्र लापता हो गया और उसके पिता ने 2018 में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस की खोजबीन नाकाम रही और मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
अब नए सबूत लेकर थाने पहुंची पत्नी
सात साल बाद पति को सोशल मीडिया पर देखकर शीलू ने रील्स और चैट रिकॉर्डिंग को सबूत बनाकर पुलिस में शिकायत दी है। उसका आरोप है कि दहेज मामले से बचने के लिए पति और ससुरालवालों ने गुमशुदगी की साजिश रची थी। फिलहाल पुलिस लुधियाना में युवक की मौजूदगी की पुष्टि कर रही है और उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
Read more-रिटायरमेंट पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, बोले– “मुझसे किसी को कोई दिक्कत है क्या?”
