Dog Attack Video:कुछ लोगों को कुत्ते पालना बहुत ही अच्छा लगता है। लेकिन कुत्तों को पालते समय बहुत ही सावधानी बरतनी चाहिए। पिछले कुछ सालों से कुत्तों के काटने के मामले भी खूब बढ़ रहे हैं। ऐसे मामलों में कई वीडियो भी सामने आ चुके हैं। अब इसी बीच एक खौफनाक वीडियो सामने आया है जिसमें एक कुत्ता सोसाइटी में खेल रही बच्ची पर हमला कर देता है हालांकि तुरंत ही उसे बच्ची को बचा लिया जाता है। यह वीडियो गाजियाबाद का बताया जा रहा है जहां एक जर्मन शेफर्ड ब्रीड का कुत्ता अचानक बच्चे पर हमला कर देता है।
जर्मन शेफर्ड ने किया बच्ची पर हमला
गाजियाबाद से एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि एक महिला अपने जर्मन शेफर्ड को घूमाने सोसाइटी के बाहर लाती है,तभी वहां पर एक बच्ची अपनी साइकिल चलती हुई नजर आ रही है। महिला कुत्ते को नहीं रोक पाती तभी कुत्ता अचानक बच्ची पर हमला कर देता है और उसे गिरा देता है। जब तक लोग कुछ सोच पाते तब तक कुत्ता बच्ची के हाथ में काट लेता है। तुरंत ही बच्चे की मां कुत्ते के पास पहुंचकर उसे दूर करती है। हमला करने के बाद कुत्ते की मालकिन उसे अपनी तरफ खींच देता है लेकिन बच्ची काफी घबरा जाती है। बताया जा रहा है कि बच्चों के हाथ और कमर पर घाव के निशान है।
ये वायरल वीडियो गाज़ियाबाद का बताया जा रहा है, हृदय विदारक ये घटना किसी बड़ी अनहोनी में भी परिवर्तित हो सकती थी।
मेरा प्रशासन से निवेदन है कि इस तरह खुले में जानवर को घुमाने के लिए कुछ सेफ्टी नियम लागू होने चाहिए। pic.twitter.com/H2XQP01uiV
— Abhishek Kumar Jatav ( बहुजन शायर ) (@abhijatav07) April 29, 2024
पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत
6 साल की मासूम के हाथ और कमर पर घाव आए हैं। इस मामले में बच्चों के परिवार वालों ने पुलिस से शिकायत भी दर्ज कराई है। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह की कमेंट कर रहे हैं।
Read More-UP News: स्टेज पर बैठा दूल्हा करता रहा इंतजार, ब्यूटी पार्लर से प्रेमी के साथ दुल्हन हुई फरार
