Friday, February 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेश'अगले चौराहे पर उसे यमराज खड़ा मिलेंगा...' महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने...

‘अगले चौराहे पर उसे यमराज खड़ा मिलेंगा…’ महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वालों को CM योगी की चेतावनी

सीएम योगी आदित्यनाथ आज शुक्रवार को मुजफ्फरनगर पहुंचे थे जहां पर उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि बेटी भी सुरक्षित रहेंगी और व्यापारीयों का भी सम्मान होगा।

-

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बहन बेटियों के साथ कोई खिलवाड़ करेगा तो उसे बक्शा नहीं जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ आज शुक्रवार को मुजफ्फरनगर पहुंचे थे जहां पर उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि बेटी भी सुरक्षित रहेंगी और व्यापारीयों का भी सम्मान होगा।

बेटियों की सुरक्षा को लेकर सीएम योगी का बड़ा ऐलान

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर कहा कि,”जो समाज अपनी बहन बेटियों की रक्षा नहीं कर सकता उसका कोई भविष्य नहीं होता। अगर बेटी बहन असुरक्षित होगी तो समाज का भविष्य अंधकार में होगा। महिलाओं की सुरक्षा के साथ अगर किसी ने भी खिलवाड़ किया तो अगले चौराहे पर उसे यमराज खड़ा मिलेगा। बेटी भी सुरक्षित रहेगी और व्यापारियों का भी सम्मान होगा।” सीएम योगी ने कहा याद कीजिए 2017 से पहले प्रदेश में क्या होता था। 2017 से पहले प्रदेश में दंगे होते थे,गुंडागर्दी होती थी, ना बेटी सुरक्षित थी, न व्यापारी का सम्मान था, ना अन्नदाता किस को सरकारी योजना का लाभ मिलता था, लेकिन आज मैं कह सकता हूं की बेटी भी सुरक्षित रहेगी और व्यापारी को भी सुरक्षा मिलेगी।

सुरक्षा का कोई इशू नहीं है-सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आज भारत की एक ताकत बन रहा है। सुरक्षा का बेहतर माहौल मिल रहा है। कावड़ यात्रा भी चल रही है सुरक्षा की कोई समस्या नहीं है। सपा पर निशाना साधते हुए कहा,समाजवादी पार्टी का मॉडल वही है जो आपने कन्नौज में ‘नवाब ब्रांड’ देखा है।

Read More-अस्पतालों में तैनात किए जाएंगे हथियारबंद जवान,कोलकाता रेप केस के बाद इस राज्य में लिया गया बड़ा फैसला

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts