Friday, December 5, 2025
Homeउत्तर प्रदेश'हम त्रेता युग में आ गए हैं...' रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के...

‘हम त्रेता युग में आ गए हैं…’ रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद सीएम योगी ने दी पहली प्रतिक्रिया

अयोध्या में हवाई अड्डा हो जो आज सरकार हो रहा है। आज आज हर हर घर में राम का नाम लिया जा रहा है राम का जीवन हमें संयम सिखाता है और भारतीय समाज ने भी संयम का परिचय दिया है।

-

Ram Mandir Inaugration: आज अयोध्या में रामलला फिर से 500 साल बाद अयोध्या में विराजमान हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीएम योगी आदित्यनाथप्राण प्रतिष्ठा के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने संबोधन करते हुए कहा है कि रामलला 500 साल बाद अपने मंदिर में विराजे हैं ऐसा लग रहा है मानो हम त्रेता युग में आ गए हैं। सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या धाम का भी विकास हो रहा है एक जमाने में यह सपना था कि अयोध्या में हवाई अड्डा हो जो आज सरकार हो रहा है। आज आज हर हर घर में राम का नाम लिया जा रहा है राम का जीवन हमें संयम सिखाता है और भारतीय समाज ने भी संयम का परिचय दिया है।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद क्या बोले सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्राण प्रतिष्ठा के बाद संबोधित करते हुए कहा,”प्रभु राम लला के भव्य, दिव्य और नव्य धाम में विराजने की आप सभी को कोटि-कोटि बधाई। मन भावुक है। निश्चित रूप से आप सब भी ऐसा महसूस कर रहे होंगे। आज इस ऐतिहासिक अवसर पर भारत का हर नगर, हर ग्राम अयोध्या धाम है।हर मन में राम नाम है। हर आंख हर्ष और संतोष के आंसू से भीगी है। हर जुबान राम नाम जप रही है। रोम-रोम में राम रमे हैं।ऐसा लगता है कि हम त्रेतायुग में आ गए हैं। श्री राम जन्मभूमि संभवत: विश्व में पहला ऐसा अंगूठा प्रकरण होगा जिसमें किसी राष्ट्र के बहुत संख्या समाज ने अपने ही राष्ट्र में अपने आराध्य की जन्मस्थली पर मंदिर निर्माण के लिए इतने वर्षों और इतने ही स्तरों पर लड़ाई लड़ी हो”

अयोध्या के भव्य मंदिर में विराजे रामलला

अयोध्या के भव्य मंदिर में 22 जनवरी को रामलला विराजमान हो चुके हैं। आज करीब 12 बजे रामलला गर्भ ग्रह में स्थापित हो गए हैं। पीएम मोदी के साथ रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सीएम योगी, आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रही हैं। रामलला के विराजमान होने के बाद पीएम मोदी से लेकर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने भी संबोधित किया है।

Read More-वीरेंद्र सहवाग ने दिखाई रामलला की झलक, तस्वीर शेयर करते हुए कहा-‘रामलला आ गए…’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts