Friday, February 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअखिलेश यादव ने किया भारत बंद के समर्थन का ऐलान, कहा-'अंबेडकर जी...

अखिलेश यादव ने किया भारत बंद के समर्थन का ऐलान, कहा-‘अंबेडकर जी ने पहले ही आगाह किया था कि…’

भारत बंद के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पहली प्रतिज्ञा सामने आई है अखिलेश यादव ने भारत बंद को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है।

-

Bharat Band: दलित और आदिवासी संगठनों ने हाशिए पर पड़े समुदायों के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सुरक्षा की मांग को लेकर बुधवार (21 अगस्त) को ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है। भारत बंद के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पहली प्रतिज्ञा सामने आई है अखिलेश यादव ने भारत बंद को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है।

अखिलेश यादव की आई पहली प्रतिक्रिया

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारत बंद का समर्थन पर पहली प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए लिखा है कि,”आरक्षण की रक्षा के लिए जन-आंदोलन एक सकारात्मक प्रयास है। ये शोषित-वंचित के बीच चेतना का नया संचार करेगा और आरक्षण से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ के खिलाफ जन शक्ति का एक कवच साबित होगा। शांतिपूर्ण आंदोलन लोकतांत्रिक अधिकार होता है। बीएसपी का भारत बंद को समर्थन, क्योंकि भाजपा व कांग्रेस आदि पार्टियों के आरक्षण विरोधी षडयंत्र एवं इसे निष्प्रभावी बनाकर अन्ततः खत्म करने की मिलीभगत के कारण 1 अगस्त 2024 को SC/ST के उपवर्गीकरण व इनमें क्रीमीलेयर सम्बंधी मा. सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के विरुद्ध इनमें रोष व आक्रोश।”

बिहार से लेकर झारखंड में दिख रहा भारत बंद का असर

झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के कई प्रमुख शहरों में बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं। भारत बंद की वजह से रांची से आने-जाने वाली बसों की सेवाओं पर असर दिखा है। बस स्टैंड पर कुछ ही लोग नजर आ रहे हैं।बिहार में भारत बंद का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है।

Read More-सीएम योगी के प्रमुख सचिव ने गिरोह बनाकर दुराचार जैसे फर्जी मुकदमे में फंसाने वाले लोगों की जांच के दिये निर्देश

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts