UP News: आज भी गांव में मेले का आयोजन किया जाता है। गांव में मेले के दौरान झूला भी लगाया जाता है जहां पर लोग खूब मनोरंजन करते हैं। लेकिन कई बार मेले में लोगों के बीच बहस भी हो जाती है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें झूला झूल रहे दो लड़कों के बीच लड़ाई हो जाती है फिर वह हवा में ही एक दूसरे के साथ हाथापाई करने लगते हैं।
झूले पर भिड़े दो लड़के
इस समय दो लड़कों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में तिगरी गंगा धाम के मेले का है। इस मेले में कुछ लड़कियां झूला झूलने आते हैं इस दौरान झूले के ऑपरेटर से उन लड़कों से टिकट को लेकर कुछ विवाद हो जाता है। विवाद इतना बढ़ जाता है कि दो लड़के झूले पर ही हाथापाई करने लगते हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का रेलिंग को पकड़ कर दूसरे लड़के पर लगातार लात मार रहा है।
Amroha: Live video of fight goes viral on social media
In the Tigri fair, swings and kicks were performed vigorously
They attacked each other by kicking and punching,many Injured @amrohapolice @Uppolice @dgpup #upnews #uttarpradesh @IndiaDLive #Uttarpradesh #Viral pic.twitter.com/ttKUaaMfys
— Arun Gangwar (@AG_Journalist) November 29, 2023
अमरोहा पुलिस ने दिया ऐसा रिएक्शन
इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स इस पर खूब लिखे और कमेंट कर रहे हैं। इसके बाद इस हिंसक वीडियो पर अमरोहा पुलिस ने भी अपना रिएक्शन दिया है। अमरोहा पुलिस ने इस वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है कि ‘उपरोक्त प्रकरण के संबंध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।’
Read More-फ्लाइट लेट होने पर इंडिगो एयरलाइंस पर भड़के Kapil Sharma, बोले- ‘आपको शर्म आनी चाहिए…’
