Sunday, April 27, 2025

12 साल की नाबालिक के साथ 63 साल के धर्मगुरु ने रचाई शादी, तस्वीर वायरल होते ही मचा हड़कंप

Ghana: किसी भी नाबालिक लड़की की शादी करना कानूनी अपराध माना जाता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो अभी भी नाबालिक बच्चियों से शादी करने से जरा सा भी नहीं डरते हैं। अब एक ऐसा ही मामला घाना से आया है जहां पर 63 साल के जाने-माने धर्मगुरु ने परंपरागत तरीके से 12 साल की लड़की से शादी कर ली। जिसके तस्वीर सामने आने के बाद हड़कंप मच गया और लोग आलोचना करने लगे। गौर करने वाली बात यह है कि घाना में शादी करने की कानूनी उम्र 18 साल है इस शादी समारोह में समुदाय के कई लोग शामिल हुए थे।

नाबालिक लड़की की शादी पर भड़के लोग

एक रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी आगरा के नंगुआ इलाके के आध्यात्मिक नेता नुउमो बोरकेट ला वे त्सुरु तृतीय ने रितेश शनिवार को एक बड़े समारोह में इस अज्ञात नाबालिक लड़की से शादी कर ली। मुख्य पुजारी के नाम से जाने जाने वाले त्सुरु का नंगुआ के स्थानीय समुदाय द्वारा काफी सम्मान किया जाता है। शादी की कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसमें छोटी सी लड़की सफेद रंग का कपड़ा पहने हुए दिखाई दे रही है। लोगों का कहना है कि अधिकारियों को इस शादी को रद्द कर देना चाहिए और उस धर्म गुरु की जांच करनी चाहिए लेकिन समुदाय के कुछ नेता इसका बचाव कर रहे हैं। उनका कहना है कि लोग उनकी परंपराओं और रीति रिवाजों को नहीं समझते हैं। उन्होंने आगे बताया कि लड़की ने 6 साल की उम्र में ही पुजारी की पत्नी बनने के लिए जरूरी रस्मों को शुरू कर दिया था, लेकिन इस प्रक्रिया से उसकी पढ़ाई में कोई रुकावट नहीं आई।

पुलिस ने लड़की और उसकी मां का लगा लिया पता

खबरों के मुताबिक शादी के दौरान गांव की कुछ महिलाओं ने स्थानीय भाषा में बच्ची को शादी के पारंपरिक रिवाज भी बताएं।वहीं पुलिस ने लड़की और उसकी मां का पता लगा लिया है और वह दोनों पुलिस की सुरक्षा में हैं।

Read More-तिहाड़ जेल में बिगड़ी अरविंद केजरीवाल की तबीयत, दिल्ली CM का कम हुआ साढ़े चार किलो वजन

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,000,000FansLike
55,600FollowersFollow
500,000SubscribersSubscribe

Latest Articles