Monday, February 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ लखनऊ में फरवरी की गर्मी पर संजय दत्त का बड़ा सवाल… जवाब...

 लखनऊ में फरवरी की गर्मी पर संजय दत्त का बड़ा सवाल… जवाब ऐसा कि भीड़ हो गई खामोश!

अभिनेता संजय दत्त ने लखनऊ में ‘नेट जीरो सरोजनीनगर’ अभियान की शुरुआत करते हुए फरवरी की गर्मी पर बड़ा सवाल उठाया। पर्यावरण, पानी बचाने और मतदान को लेकर दिया खास संदेश, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब।

-

Sanjay Dutt जब रविवार को लखनऊ पहुंचे तो मंच पर आते ही उनका अंदाज बिल्कुल अलग था। माइक हाथ में लेते ही उन्होंने सबसे पहले कहा, “नमस्कार… हर-हर महादेव।” पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के बंगला बाजार में ‘नेट जीरो सरोजनीनगर’ अभियान के शुभारंभ पर अभिनेता ने ऐसा सवाल पूछा, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा, “मुझे एक बात समझ नहीं आ रही, आप सब बताओ… लखनऊ में फरवरी में इतनी गर्मी क्यों है?” कुछ पल के लिए भीड़ खामोश हो गई। फिर उन्होंने खुद ही जवाब देते हुए कहा कि पहले फरवरी में यहां ठंड रहती थी क्योंकि पेड़-पौधे बहुत थे। अब पेड़ कट रहे हैं और नए पौधे नहीं लगाए जा रहे। उन्होंने अपील की कि हर व्यक्ति एक पौधा लगाने का संकल्प ले ले, तो आने वाले समय में हालात बदल सकते हैं। संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने नासा के स्पेस सेंटर से पृथ्वी की तस्वीर देखने का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी धरती बेहद खूबसूरत है और इसे सुंदर बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समय रहते नहीं संभले तो आने वाले 20 साल में पानी सोने के बराबर कीमती हो जाएगा।

‘नेट जीरो सरोजनीनगर’ अभियान की शुरुआत, पर्यावरण और युवाओं पर फोकस

कार्यक्रम के दौरान सरोजनीनगर के विधायक Rajeshwar Singh भी मंच पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि उनके लिए दो मुद्दे बेहद भावनात्मक हैं—पर्यावरण संरक्षण और युवा सशक्तिकरण। उनका लक्ष्य सरोजनीनगर को एक मॉडल विधानसभा बनाना है, जहां विकास के साथ-साथ हरियाली भी बढ़े। उन्होंने बताया कि ‘नेट जीरो सरोजनीनगर’ अभियान के तहत कार्बन उत्सर्जन कम करने, अधिक से अधिक पौधे लगाने और लोगों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित करने का काम किया जाएगा। विधायक ने कहा कि यह सिर्फ एक सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि जनआंदोलन बनने की दिशा में कदम है। जनता के सहयोग से ही यह अभियान सफल होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, युवा और महिलाएं मौजूद रहीं। विधायक की पुत्री राजलक्ष्मी ने (Sanjay Dutt) का स्वागत स्मृति चिन्ह देकर किया। पूरे आयोजन में पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश प्रमुख रहा।

खुली जीप में रोड शो, हजारों लोगों का उमड़ा सैलाब

कार्यक्रम से पहले संजय दत्त (Sanjay Dutt) और विधायक राजेश्वर सिंह बंगला बाजार पुलिस चौकी के पास पहुंचे, जहां से उन्होंने खुली जीप में रोड शो शुरू किया। करीब एक किलोमीटर लंबे इस रोड शो में हजारों लोग उनके साथ कदम से कदम मिलाते नजर आए। जगह-जगह फूलों की वर्षा हुई और जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे। लोग अपने पसंदीदा अभिनेता की एक झलक पाने के लिए घरों की छतों और दुकानों के बाहर खड़े दिखे। संजय दत्त (Sanjay Dutt) भी लगातार हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करते रहे। उनका अंदाज पूरी तरह से मुंबइया स्टाइल में था। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, “ओए मामू, बात सुन… जित्ते भी मामू यहां खड़ेला हैं, सब ध्यान से सुनने का। जिंदगी में तीन काम करने का—एक पौधा लगाने का, दूसरा पानी बचाने का क्योंकि जल सोना है, तीसरा वोटर बनो और वोट डालो। और हां, नशा मत करना, नहीं तो खुद की वाट लगाने का।” उनके इस अंदाज पर भीड़ ने तालियों और हंसी के साथ जोरदार प्रतिक्रिया दी।

लखनऊ से पुराना रिश्ता

कार्यक्रम के दौरान संजय दत्त (Sanjay Dutt) भावुक भी नजर आए। उन्होंने कहा कि उनके पूर्वज बंटवारे के बाद लखनऊ आकर बसे थे, इसलिए इस शहर से उनका खास रिश्ता है। उन्होंने बताया कि एक समय उन्होंने यहां से चुनाव लड़ने की भी तैयारी की थी, लेकिन मौका नहीं मिला। इसके बावजूद लखनऊ के लोगों ने हमेशा उन्हें भरपूर प्यार दिया है। उन्होंने कहा कि इस प्यार को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि फिल्म इसलिए सफल हुई क्योंकि दर्शकों ने उसे पसंद किया। उन्होंने मंच से विधायक राजेश्वर सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि वे पहले भी धुरंधर थे और आज भी हैं। संजय दत्त ने अंत में फिर दोहराया कि पर्यावरण बचाना, पानी की कीमत समझना और मतदान करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उनका संदेश साफ था—अगर आज हम नहीं चेते तो आने वाली पीढ़ियों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। कार्यक्रम के बाद भी लोग लंबे समय तक उनकी बातों की चर्चा करते रहे और कई युवाओं ने पौधे लगाने का संकल्प लिया।

 

Read More-स्टारडम छोड़ रसोई में उतरे राजपाल यादव! भतीजी की शादी में ऐसा नज़ारा देख लोग रह गए हैरान

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts