Sunday, December 7, 2025
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊलखनऊ में दुर्घटनाग्रस्त हुई सीएम योगी की फ्लीट, हादसे में घायल हुए...

लखनऊ में दुर्घटनाग्रस्त हुई सीएम योगी की फ्लीट, हादसे में घायल हुए एक दर्जन लोग

यह हादसा अर्जुन गंज के पास हुआ। जिसमें पुलिस की गाड़ी टकराने से कर में बैठे लोग घायल हो गए। वहीं घायलों को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

-

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ की फ्लीट लखनऊ में हादसे का शिकार हो गई है। यह हादसा कुत्ते को बचाने की वजह से हुआ है। इस हादसे में कुल एक दर्जन लोग घायल हुए हैं जिसमें 6 पुलिसकर्मी शामिल हैं। यह हादसा अर्जुन गंज के पास हुआ। जिसमें पुलिस की गाड़ी टकराने से कर में बैठे लोग घायल हो गए। वहीं घायलों को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

कुत्ते को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि यह हादसा कुत्ते को बचाने के चक्कर में हुआ है। रास्ते में अचानक कुत्ता आ गया था कुत्ते को बचाने के चक्कर में फ्लीट दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायलों का हाल-चाल लेने के लिए प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद अस्पताल पहुंचे हैं। जॉइंट पुलिस कमिश्नर उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने सिविल अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति का जायजा लिया। हादसे में घायल होने वाली महिला को सिविल अस्पताल में ट्रामा रेफर किया गया है। डॉक्टरों ने महिलाओं की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

हादसे में घायल हुए कुल एक दर्जन लोग

आपको बता दे इस हादसे में करीब 12 लोग घायल हुए हैं। जिसमें 6 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। कई थानों की पुलिस फोर्स भी सिविल अस्पताल पहुंच गई है जिला अधिकारी लखनऊ भी सिविल अस्पताल पहुंचे हैं। वहां पहुंचकर उन्होंने घायलों का हाल-चाल जाना है।

Read More-मोहम्मद शमी को CM Yogi ने किया सम्मानित, अवार्ड पाकर खुश हुए भारतीय गेंदबाज

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts