Homeउत्तर प्रदेशकानपुरUP News: स्टेज पर बैठा दूल्हा करता रहा इंतजार, ब्यूटी पार्लर से...

UP News: स्टेज पर बैठा दूल्हा करता रहा इंतजार, ब्यूटी पार्लर से प्रेमी के साथ दुल्हन हुई फरार

आखिरकार बारात बिना दुल्हन के ही लौट आई। दरअसल यह मामला यूपी के कानपुर का है जहां पर दुल्हन शादी वाले दिन ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

-

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बहुत ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर अपनी शादी के लिए तैयार होने गई दुल्हन अपने आशिक के साथ फरार हो गई और दूल्हा बेचारा जयमाल स्टेज पर बैठकर दुल्हन का इंतजार ही करता रहा। आखिरकार बारात बिना दुल्हन के ही लौट आई। दरअसल यह मामला यूपी के कानपुर का है जहां पर दुल्हन शादी वाले दिन ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

प्रेमी के साथ फरार हुई दुल्हन

दरअसल यह मामला चौबेपुर थाना क्षेत्र बंदी माता रोड स्थित एक गांव का है। जहां सोमवार की रात कानपुर देहात से रात में बारात आई थी। बारात का स्वागत सत्कार हुआ। अन्य रस्मों को अदा कर चुके दूल्हे को स्टेज पर जयमाल के लिए बिठाया गया। वही दुल्हन तैयार होने के लिए ब्यूटी पार्लर निकली लेकिन वह मंडप में नहीं पहुंची बल्कि वह अपने प्रेमी के साथ ब्यूटी पार्लर से ही फरार हो गई। जब दुल्हन घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसे फोन मिलाया तो पता चला की दुल्हन शादी ही नहीं करना चाहती। जब इसकी जानकारी दूल्हे पक्ष को हुई तो बारातियो में सन्नाटा पसर गया। काफी बातचीत के बाद भी दुल्हन नहीं मानी और बारात बिना दुल्हन के वापस लौट आई।

दूल्हे पक्ष को झेलनी पड़ी फजीहत

मामला दुल्हन के प्रेम प्रसंग का था जिस वजह से उसने शादी से इनकार कर दिया। इस घटना से दूल्हे पक्ष के लोगों को फजीहत झेलनी पड़ी। वही दुल्हन के पिता ने थाने में तहरीर दे दी है जिस पर पुलिस अब फरार दुल्हन की तलाश कर रही है। अधिकारी ने बताया कि खोजबीन के लिए टीमे लगा दी गई हैं।

Read More-तिरुपति में सड़क पर शूटिंग करना Dhanush को पड़ा भारी, जाम लगने से परेशान लोगों ने कर दी पुलिस में शिकायत

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts