भारत के मिशन चंद्रयान-2 पर लोग कई तरह के अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। मिशन को लेकर हर किसी कोई अपनी राय जाहिर कर रहा है। लेकिन, सबसे अच्छी बात जो है वो ये है कि, इस दौरान किसी ने भी इसरो वैज्ञानिकों का हौंसला तोड़ने की कोशिश नहीं की। बल्कि, हौंसला अफजाई करने का काम किया है। जो वाकई अपने आप में एक बहुत अच्छी बात है। इसी क्रम में बात करते हैं बॉलीवुड की, जिसने इसरो वैज्ञानिकों को सलाम किया है। और हाल ही में सुर्खियों में रहने वाली स्वरा भास्कर ने एक ट्वीट किया है। जो काफी वायरल हो रहा है साथ ही स्वरा के ट्वीट को भी रिट्वीट किया जा रहा है।
लैंडर विक्रम को लेकर स्वरा ने दी प्रतिक्रिया
दरअसल, चंद्रयान-2 पर बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि, “प्रिय इसरो टीम, हम लोग आपसे बहुत प्यार करते हैं और हमें आप सभी पर गर्व है. आप अपने इन्हीं प्रयासों से लोगों को प्रेरित करते रहें. कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।” स्वरा के ये ट्वीट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गया। हर कोई उनके ट्वीट की तारीफ कर रहा है।
Dear team @isro , we love you to the moon and back and we are proud of you! May you continue to inspire with your efforts , कोशिश करने वालों की हार नहीं होती! #Chandrayaan2Landing #Chandrayaan2
— Swara Bhasker (@ReallySwara) September 7, 2019
वैसे ये कोई पहली बार नहीं है जब, स्वरा ने अपनी बात रखी हो। स्वरा देश से संबंधित सभी अहम मुद्दों पर अपनी राय रखती आई हैं। इस कारण स्वरा को कई बार ट्रोलर्स का भी शिकार होना पड़ा है। पर स्वरा बिना डरे हमेशा अपनी बात सोशल मीडिया के जरिए लोगों के बीच रखती हैं।
आपको बता दें, मिशन चंद्रयान-2 शनिवार की रात सफल नहीं पाया। क्योंकि, जब लैंडर विक्रम अपने लक्ष्य के करीब पहुंचने ही वाला था। और करीब 2.1 किमी की दूरी पर था। तभी उसका संपर्क धरती पर स्थित इसरो केंद्र से टूट गया। जिससे भारत को बड़ा झटका लगा। लेकिन, अब सामने आ रही खबरों के मुताबिक मानें तो, लैंडर विक्रम का पता चल चुका है। वो चांद पर सुरक्षित है। वैज्ञानिक लगातार उसे संदेश भेज रहे हैं। जिससे जल्द से जल्द लैंडर से संपर्क किया जा सके। ये भी पढ़ेंः- चन्द्रयान-2 के बाद अब भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के पास है ये चार बड़े मिशन