बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर चल रहे हर मुद्दे पर खुलकर बोलते है। फिर चाहे बात सरकार की हो या फिर किसी सामाजिक मुद्दे की। कोई भी एक्ट्रेस और एक्टर सोशल मीडिया पर अपनी राय देने से पीछे नहीं रहता। इसी बीच इस दिनो सोशल मीडिया पर बिहार की एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें राज्य में नील गाय को दफनाया जा रहा है। वो भी जिंदा। दरअसल वायरल वीडियो बिहार के वैशाली की है। जहां पर कुछ किसानों ने पहले नील गाय की शिकायत की थी। जिसके बाद सरकार ने नील गाय के ही मारना की आदेश दिया था। जिसके चलते एक साथ 300 नील गाय को मार गिराया गया था। वीडियो में भी साफ नजर आ रहा है कि पहले नील गाय को गोली मारी जा रही है उसके बाद अधमरी हालत में नील गाय को दफनाया जा रहा है। जिसके चलते ही ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिसमें यूजर्स बिहार सरकार को जमकर घेर रहे है। वही अब इस वीडियो पर बॉलीवुड सेलेब्स भी सामने आए है।
वायरल वीडियो पर एक्ट्रेस रवीना टंडन और ईसा गुप्ता ने बिहार सरकार के फैसले की निंदा की है। दोनों ही एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। जिसमें सरकार को घेरा गया। रविना वीडियो पर लिखा कि जिसने भी ऐसा करने का फैसला किया है वो इनह्यून है। मैं उम्मीद करती हूं कि उस शख्स को अपने कर्मों का फल जरूर भोगने को मिलेगा।
Heartless inhumane b………. whoever behind this decision. hope karma gets back doublefold. https://t.co/HRkLU9nK0F
— Raveena Tandon (@TandonRaveena) September 7, 2019
वही दूसरी तरफ ईशा गुप्ता ने भी इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस दौरान ईशा ने लिखा कि यकीन मानिए, मैं ये बिल्कुल देखना नहीं चाहती हूं, लेकिन हम क्रूरता के खिलाफ आंखें मूंद कर नहीं रह सकते हैं। ईशा के वीडियो पर अरमान मलिक, सूरज पंचोली, ताहिर कश्यप समेत कई सेलेब्स ने दुख ज़ाहिर किया है। ये भी पढ़ें:- कंगना रनौत ने बॉलीवुड पर लगाया बड़ा आरोप, सिर्फ अपने मतलब के लिए करता है ऐसा काम
https://www.instagram.com/p/B2GSRRrgu80/?utm_source=ig_embed