देश में महंगाई(Inflation) के हालात तो वैसे ही है। इसके साथ साथ आज यानि की 9 फरवरी को भी ईंधन के दामों (Fuel prices )में किसी तरह की कमी देखने को नहीं मिल पाई है। आज भी ईंधन के दामों में वृद्धि ही देखने मिली है। खबरों के मुताबिक आज भी पेट्रोल और डीजल के दामों में 35-35 पैसों की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल और डीजल का दाम काफी ज्यादा हो गया है।
शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 77.48 87.30
कोलकाता 81.06 88.63
मुंबई 84.36 93.83
चेन्नई 82.66 89.70
हैदराबाद 84.52 90.78
हर सुबह में 6 बजे बदलते हैं भाव
आपकों बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर सुबह छह बजे में चेंजेस होते हैं। मार्निंग में इसके नए रेट लागू होते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ा जाता है, जिसके कारण इनका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। ऐसा विदेशी मुद्रा की दरों को देखते हुए डेली पेट्रोल-डीजल के रेट में चेंजमेंट होती है। इसके बाद ही पेट्रोल के दाम पंप में बदल जाते हैं। इन्हीं मानकों को देखते हुए ही पेट्रोल रेट और डीजल रेट प्रतिदिन डिसाइड करने का काम तेल कंपनियां ही करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
घर बैठे भी जाने पेट्रोल-डीजल के रेट
अगर आपकों घर बैठे पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बारें में जानना है तो आप वो भी कर सकते हैं। आपको इसके लिए इंडियन ऑयल SMS सेवा के अंतर्गत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेज सकते हैं। इसके साथ साथ आप अपने इलाके का RSP कोड साइट पर विजिट कर के भी चेक कर सकते हैं। इस मैसेज को जैसे ही आप भेजेंगे वैसे ही आपके पास तुरंत फोन में लेटेस्ट फ्यूल प्राइस की जानकारी आ जाएगी।
इसे भी पढ़ेः- Basti: आजादी के बाद अब जाके बन रहा विकास का पुल
आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या है आपके शहर का ताजा रेट

- Advertisement -
- Advertisement -