भारत की आर्थिक राजधानी मुबंई दुनिया के सबसे मंहगे शहरों में से एक है। मुबंई मंहगे प्रमुख आवासीय बाजोरों में से 16वें स्थान पर है। नाइट फ्रैंक की एक रिपोर्ट के अनुसार “मुंबई में 10 लाख डॉलर (7 करोड़ रुपए) में लगभग 100 वर्गमीटर जमीन खरीद सकते हैं। इसका मतलब यहां जमीन की कीमत 930 डॉलर (65,179.98 रुपए) प्रति वर्गफुट है”।
मुबंई शहर 2019′ में दुनिया के 20 सबसे महंगे प्रमुख आवासीय शहरों में मुंबई एकमात्र भारतीय शहर है।
इस रिपोर्ट अनुसार मुंबई के रेट दिल्ली से दुगने है रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में 10 लाख डॉलर में 201 वर्गमीटर जमीन खरीदी जा सकती है। वहीं, बेंगलुरु में इतनी रकम में 334 वर्गमीटर जमीन ले सकते हैं। कीमतें बढ़ने के मामले में 1.4% इजाफे के साथ दिल्ली 55वें और 1.1% बढ़ोतरी के साथ बेंगलुरु 56वें नंबर पर रहा।
आपको बता दें कि आवासीय संपत्ति की कीमतें बढ़ने में मुंबई का 67वां नंबर है। 2018 में वैश्विक रूप से आवासीय संपत्ति की कीमतों में बढ़ोतरी के मामले में मुंबई 0.3% इजाफे के साथ 67वें नंबर पर रहा।