2019 के चुनाव से पहले मोदी सरकार रूठो को हर कीमत पर मानने की तैयारी कर चुकी है फिर चाहे वो राजनीति के साथ हो या फिर जीत तक पहुंचाने वाले मतदाता। हर किसी के लिए सरकार अब कुछ न कुछ तोहफे लेकर आई है। इसी कड़ी में अब मोदी सरकार गन्ना किसानो के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। जहां अब तक गन्ना किसानों का करोड़ो रुपये मिलों में अटका हुआ था। वह पैसा किसानों तक पहुंचाने के लिए मोदी सरकार ने एक प्लान तैयार किया है।
दरअसल रिपोर्ट की मानें तो चुनावी साल में मोदी सराकर गन्ना किसानों के लिए उत्तर प्रदेश की चीनी मिलों को करोड़ो का कर्ज देगी। ताकि चीनी मिल के मालिक सभी गन्ना किसानों का कर्ज उतार सके। सरकार चीनी मिलों को 10 हजार 540 करोड़ रुपए का कर्ज देने की तैयारी कर रही है। जो काफी सस्ती ब्याज दरों पर दिया जाएगा। जिसके बाद प्रदेश के गन्ना किसानों को भी अपनी बकाया राशि मिल जाएगी।
आपको बता दें कि मोदी सरकार के इस नए प्लान से सीधे तौर पर 40 हजार किसान परिवारों को राहत मिलेगी। उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र में करीब 40 लाख परिवार गन्ना किसान है। जो सीधे तौर पर चीनी मिलों के मार झेल रहे है। इस प्लान के बात इन सभी किसानों को अपना पैसा मिल जाएगा। जिससे इनको राहत मिलना लाजमी है।
गौरतलब हैं कि उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटों हैं। जिसमे सरकार का ये प्लान सीधे 30 लोकसभा सीटों को प्रभावित करेगा। जिसके बाद अब लोकसभा चुनाव में विपक्ष के लिए ये रणनीति काफी सर दर्द की बन सकती है। जिससे देखना अब ये होगा कि मोदी सरकार के इस वार का जवाब प्रदेश का गठबंधन किस तरह देता है।