बॉलीवुड की मेलोडी क्वीन कही जाने वाली आशा भोंसले का आज जन्मदिन है। आज आशा पूरे 86 वर्ष की हो चुकी हैं। अपनी आवाज से भारत के दिल में जगह बनाने वाली आशा अब तक 16 हजार से भी अधिक गाने गा चुकी हैं। और जैसे कि, हम सभी ये बात जानते हैं कि, व्यक्ति भले ही कितना भी बड़ा क्यों ना हो, उसकी पहचान जीवन की मुश्किलों को कम नहीं कर सकती। तभी तो एक आम इंसान की तरह इन तमाम बड़ी हस्तियों के जीवन में भी परेशानियां घिरी रहती हैं। अब गोल्डन आशा को ही देख लीजिए, जिन्हें लोग प्यार से आशा ताई कहते हैं। इनकी प्रोफेशनल और निजी लाइफ दोनों ही काफी उतार-चढ़ाव से गुजरे। जीवन में कई ऐसे भी दौर आए, जब इन्हें अपनी बहन से ही दूर होना पड़ गया। पर कहते हैं ना कि, दूरी रिश्तों को मिठास भले ही कम कर दे, लेकिन रिश्तें कभी खत्म नहीं होते। ऐसा ही कुछ आशा ताई और लता दीदी के साथ भी हुआ। तो चलिए जानते हैं, आशा ताई के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़े कुछ अहम किस्से
दूरी थी मगर प्यार बरकरार रहा
महज 14 साल की उम्र में लता मंगेशकर ने काम करना शुरू कर दिया था। क्योंकि, उनके पिता का असमय निधन हो गया था, जिस कारण लता पर पूरे परिवार की जिम्मेदार आ गई थी। चूंकि, लता अपने परिवार की बड़ी बेटी थी। तो उन्होंने भी इसकी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। और जब आशा बड़ी हुईं तो लता ने इसी जिम्मेदारी और गंभीरता की उम्मीद उनसे भी की। मगर दोनों बहनों का अंदाज एक-दूसरे से पूरी तरह भिन्न था। इस कारण उन्होंने लता दीदी की तरह अपने रास्ते नहीं चुने। उन्होंने 16 साल की उम्र में गणपतराव भोंसले से शादी कर ली। उस वक्त गणपतराव की उम्र 31 साल थी। जिससे आशा ताई ने शादी की उस वक्त वो लता मंगेशकर के सेक्रेटरी हुआ करते थे।
दोनों बहनों के बीच इसलिए आई थी दूरी
आशा ताई ने अपनी शादी पूरे परिवार के खिलाफ जाकर की थी। इस बात का अंदाजा लता दीदी को तभी लग गया था, जब गणपतराव भोंसले उनके सेक्रेटरी थे। और लता को इस बारे में जब पता चला तो उन्होंने दोनों के रिश्तें को मंजूरी नहीं दी। इस कारण दोनों बहनों में काफी दूरी आ गई। दोनों में काफी लंबे समय तक कोई बात नहीं हुई।
आशा के रिश्ते पर शक करती थी लता दीदी
दरअसल, लता दीदी का मानना था कि, उनकी छोटी बहन के लिए ये रिश्ता सही नहीं है। इस कारण उन्होंने रिश्ते पर हामी नहीं भरी थी। उनका शक कुछ समय बाद सही निकला, और आशा की शादी तीन बच्चे होने के बाद टूट गई। इतना सब कुछ होने के बाद भी आशा ताई और लता दीदी के बीच कुछ ठीक नहीं हुआ। इसके बाद आशा ने आर.डी.बर्मन से शादी की। दोनों का संगीत प्रेम ही था जो उन्हें एक-दूसरे के करीब लेकर आया। और कुछ समय रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने शादी कर ली। पर यहां भी आशा ताई की जिंदगी को कुछ और ही मंजूर था। क्योंकि, बर्मन शादी के कुछ समय बाद ही दुनिया को अलविदा कह गए। जीवन में इतने उतार-चढ़ाव आने के बावजूद भी आशा ताई ने हिम्मत नहीं हारी। और अकेले अपने दम पर मुकाम हासिल किया। ये भी पढ़ेंः- रानू मंडल को नसीहत देना लता मंगेशकर को पड़ा भारी, यूजर्स ने सुनाई खरी खोटी