Sunday, June 4, 2023

‘द कपिल शर्मा शो’ को छोड़ने की बात पर भारती सिंह ने दिया ये जवाब, फैंस हो गए सरप्राइज

Must read

- Advertisement -

फेमस कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) ने ‘द कपिल शर्मा शो’ पर फिर से वापस लौट आईं हैं। भारती सिंह ने शो के सेट इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज साझा की हैं। भारती सिंह की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहीं हैं तो उनकी फोटोज पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। इन तस्वीरों में भारती लाल रंग के सलवार-कमीज में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने काफी भारी जूलरी भी कैरी की है। इन फोटोज के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “लाल कलर दो दिलों की बॉन्डिंग का रंग माना जाता है। कपिल शर्मा शो हर शनिवार-रविवार रात साढ़े नौ बजे।”

- Advertisement -

इसे भी पढ़ें:- प्रियंका चोपड़ा का नया लुक देखकर आप रह जाएंगे हैरान, ऋतिक रोशन बोले- क्या बात है!

फिलहाल जो लोग सोच रहे थे कि भारती सिंह कपिल शर्मा शो छोड़ने वाली हैं तो इन तस्वीरों के माध्यम से उन्होंने सभी खबरों पर विराम लगा दिया है। पहले ऐसी ख़बरें आ रही थीं कि भारती ने शो को छोड़ दिया है, इसकी वजह है उनके पास पाए जाने वाला गांजा और फिर गिरफ्तारी है। लेकिन भारती सिंह ने इन खबरों को विराम लगाते हुए शो पर वापसी कर ली है और तस्वीरें भी शेयर की हैं। जिससे उनके फैन्स को सरप्राइज हो गए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)

एक बातचीत के दौरान भारती सिंह के शो को छोड़ने की बात पर कृष्णा अभिषेक ने बताया था कि, “कपिल और मैं हमेशा भारती सिंह के साथ खड़े रहेंगे, फिर चाहे कुछ भी क्यों न हो जाए। यदि ऐसा होता भी है तो मैं भारती को सपोर्ट करूंगा। उसे काम पर वापस आना ही होगा। जो होगा वो होगा। हम भारती के साथ खड़े हैं, मैं और कपिल। उसको मेरी तरफ से पूरा सपोर्ट मिलेगा और चैनल ने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया है अभी तक।”

इसे भी पढ़ें:- कंगना रनौत ने की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

- Advertisement -

More articles

Latest article