रविवार का दिन छुट्टी का होता है। ऐसे में देश के तमाम बैंक भी बंद रहते है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। इस रविवार के दिन भी बैंक खुले रहेंगे। दरअसल 31 मार्च को देश के सरकारी बैंक खुले रहेंगे। इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने बीते दिनो एक सर्कुलर भी जारी किया था। जिसमे सरकारी बैक के खुले रहने की बात कही गई थी।
आपको बता दे कि इस हफ्ते का रविवार 31 मार्च का पढ़ रहा है। जो फाइनेंशियल ईयर यानी की वित्त वर्ष का आखिरी दिन है। इस दिन सभी बैंक में क्लोजिंग का काम होता है। जिसके चलते बैंको की सभी शाखाओं को खुले रहने के आदेश दिए गए है।
RBI ने अपने सर्कुलर में लिखा था कि सरकारी लेन- देन करने वाले सभी एंजेसी बैंको की प्राधिकृत शाखाओं को सरकारी लेन-देन के लिए 30 मार्च 2019 को शाम आठ बजे तक और 31 मार्च 2019 को शाम 6 बजे तक खुला रखा जाए। इसके अलावा RTGS और NEFT सहित सभी तरह के इलेक्ट्रॉनिक लेन-देन भी 30 और 31 मार्च 2019 को बढ़े समय तक खुले।
NEFT सर्विस
NEFT को आसान शब्दों में बताए तो जो फंड ट्रांसफर किया है वो तुरंत समय में नहीं होता। उस प्रक्रिया में कुछ समय बाद पूरी होती है। NEFT का इस्तेमाल ऑनलाइन के अलावा बैक ब्रांच जाकर भी किया जा सकता है।
RTGS सर्विस
RTGS रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट जिसमें दो लाख से ज्यादा का अमाउंट ट्रांसफर होता है। इसे ऑनलाइन और बैंक ब्रांच के जरीए किया जा सकता है। हालांकि RTGS सर्विस रविवार और छुट्टी वाले दिनों में बैंकों में उपलब्ध नहीं होती है। लेकिन इस रविवार आप RTGS करवा सकते है।