काहिरा। क्या आपने कभी सपने में सोचा है कि आपको अचानक कहीं से खजाना मिल जाए। ऐसा ही कुछ मिस्र (Egypt) में पुरातत्वविदों (Archaeologists) को हजारों साल पुरानी टोकरियां मिली हैं, जिनमें कुछ फल रखे हुए थे। मिस्र से कई मूर्तियां और प्राचीन कलाकृतियां भी मिली हैं। चौथी शताब्दी ईसा पूर्व की पुरातत्वविदों ने मिस्र के तट पर थोनिस हेराक्लिओन के पास खंडहरों में फलों से भरी टोकरियां खोजी हैं।
इस कारण डूब गया था शहर
द गार्डियन की खबर के अनुसार, यहां पर सैकड़ों प्रचीन चीनी मिट्टी की कलाकृतियों और कांस्य की मूर्तियां मिली हैं। बताया जा रहा है कि दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व में इस शहर में भयानक बाढ़ आई थी, इसी के बाद से इन टोकरियों को किसी ने नहीं छुआ। आठवीं शताब्दी में भूकंप और ज्वार के चलते ये शहर पूरी तरीके से डूब गया था।
टोकरियों में मिला ये
पुरातत्वविद Franck Goddio ने द गार्जियन ने कहा कि फलों की टोकरियां ‘अद्भुत’ हैं, जिन्हें 2000 से ज्यादा वर्षों से किसी ने नहीं छुआ है। टोकरी में अभी भी Doum (अफ्रीकी फल जो प्राचीनकाल में मिस्र के लोगों के लिए बहुत पवित्र था) और अंगूर के बीज भी मौजूद हैं। Goddio और उनकी टीम को यहां एक Tumulus (कब्रों के ऊपर लगाया जाने वाला टीला) मिला। यह टीला लगभग 60 मीटर लंबा और 8 मीटर चौड़ा है।
वैज्ञानिकों ने बताया ये
Goddio ने बताया कि टोकरियां अभी तक अस्तित्व में हैं संभवत: इसका कारण ये है कि इन्हें अंडरग्राउंड कमरे में रखा गया था। टीम को कांस्य से बनी कई मूर्तियां भी मिली हैं। ये सभी चीजें चौथी शताब्दी ईसा पूर्व की हैं। ये वो समय था, जब ग्रीक व्यापारी और सैनिक थोनिस-हेराक्लिओन शहर में रहते थे।
पुरातत्वविदों ने अनुमान लगाया है कि बड़े पैमाने पर जलने की वजह से लोगों को इस साइट पर दोबारा आने से रोक दिया गया था। Goddio ने बताया कि यहां काफी कुछ अजीब लगता है। हालांकि इस बारे में अभी कुछ साफ नहीं है, मगर ऐसा लगता है कि शायद इस स्थान का प्रयोग केवल एक बार हुआ है।
इसे भी पढ़ें:- सिंगर Renuka Panwar के नए गाने ‘लहंगा’ पर फैंस ने लुटाया प्यार, मिले इतने व्यूज