Wednesday, June 7, 2023

फ्लैट ढूंढ रहा था ये शख्स, किचन में मिला कुछ ऐसा जिसे देखकर उड़ गए होश, देखें वीडियो

Must read

- Advertisement -

अक्सर अपने किसी फिल्म या सीरियल में देखा होगा कि घरों में खूफिया रास्ता या दरवाजा होता है। ऐसा अक्सर विलेन के घर में देखने को मिलता है। क्योंकि जब भी उसे पुलिस गिरफ्तार करने मुख्य दरवाजे से घर में प्रवेश करती है तो वो खूफिया रास्ते से निकलकर भाग जाता है। ऐसा ही कुछ रियल लाइफ में देखने को मिला है। एक शख्स अपने लिए रहने के लिए एक फ्लैट ढूंढ रहा था। वो जैसे ही एक फ्लैट देकने पहुंचा, तो उसको किचन में एक खूफिया रास्ता (Guy Found Secret Doorway With Stairs Hidden In Kitchen) नजर आया, जिसको देखकर वो एकदम चकित रह गया। उसके बाद उसने ये वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर साझा किया है, जो खूब वायरल (Viral Video) हो रहा है।

- Advertisement -

इसे भी पढ़ें:- ‘मोदी जी आप थकते क्यों नहीं’, तंज के साथ देश की तीन महिला पत्रकारों के बीच हुई भिड़ंत, गंभीर है मुद्दा

इस वीडियो को जैमी विल्क्स ने अपने ट्विटर अकाउंट से साझा किया है। उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘आज एक फ्लैट देखा और मुझे नहीं लगता कि मैं कभी बैक डोर के बारे में सोचने से खुद को रोक पाउंगा।’ वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि जैमी किचन एरिया में आते हैं। जैसे ही वो सिंक का दरवाजा खोलते हैं तो वहां सीढ़ियां नजर आती हैं। उसके बाद उन्होंने निचे झांककर देखा तो रास्ता अपार्टमेंट के बैक गार्डन में निकलता है।

यह वीडियो 8 दिसंबर को शेयर किया था, जिसे अब तक 50 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है। इस वीडियो को अब तक 3 लाख से अधिक लाइक्स और 53 हजार से अधिक रि-ट्वीट्स हो चुके हैं। कुछ लोगों ने इसे बहुत खतरनाक बताया है।

इसे भी पढ़ें:- इस ‘आंटी’ ने नशे के व्यापार में 200 से ज्यादा लड़कियों को फंसाया, अब है ये हाल

- Advertisement -

More articles

Latest article