दुनिया में बहुत से ऐसे लोग हैं जिनको चाय बहुत अच्छी लगती है और वह समय-समय पर चाय पीते रहते हैं। कुछ लोगों को तो चाय की ऐसी लत होती है कि वह भीषण गर्मी में भी चाय पी सकते हैं, चाहे वह जहां पर ही बैठे हैं उन्हें चाय हमेशा चाहिए होती है। इसी बीच माउंट एवरेस्ट पर हाईएस्ट टी पार्टी मनाई गई,जिसको देख सभी लोग हैरान रह गए हैं। कुछ लोगों ने दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत पर जाकर पार्टी करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। इस हाईएस्ट टी पार्टी का वीडियो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया।
21312 फीट की ऊंचाई पर हुई पार्टी
View this post on Instagram
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के इंस्टा अकाउंट की ओर से किए गए हाईएस्ट ही पार्टी के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पर्वतारोही माउंट एवरेस्ट पर आराम से बैठ कर चाय पी रहे हैं। पर्वतारोहियों ने 21312 फीट की ऊंचाई पर चाय पार्टी की है।
चाय के साथ रही यह सब चीजें
इस हाईएस्ट की पार्टी में आप देख सकते हैं कि टेबल पर चाय के साथ नाश्ता भी रखा हुआ है तो वहीं पर्वतारोहियों ने चाय के साथ इस का आनंद लिया और 14 लोग इस पार्टी में शामिल हुए जिनका, दृश्य वीडियो में नजर आ रहा है।
एक ने बताया कि उन्होंने सभी पर्वतारोहियों को एक साथ लाने के लिए चाय पार्टी की थी वह अपना आपस में मेलजोल बढ़ाना चाह रहे थे इस पार्टी का उद्देश्य चाय पीकर केवल गर्माहट लाना नहीं बल्कि आपस में जुड़ाव होना था। इसीलिए मुसीबत के समय सभी लोग एकजुट हो जाते हैं उन्होंने पार्टी में खाने पीने के बारे में भी सोचा। पर बाद में उन्होंने चाय पीना ही फाइनल किया। यह पल सभी के लिए खास हो गया। जीवनभर उनको यह हाईएस्ट की पार्टी याद रहेगी।
इसे भी पढ़ें-Ekta Kapoor पर गहरा गए मुश्किलों के बादल, दर्ज हुई FIR