Monday, May 29, 2023

हनीमून पर दूल्हे को नशीली चाय पिलाकर दुल्हन ने कर डाला ये बड़ा कांड, सुनकर उड़ जाएंगे होश

दोनों कपल हनीमून पर उत्तराखंड गए थे जहां पर ऐसी घटना हो गई जिसके बाद लोगों के होश उड़ गए। 8 दिसंबर 2022 को वह दोनों उत्तराखंड हनीमून पर गए थे 9 तारीख को जब वह दोनों ऋषिकेश घूमकर पहुंचे तो वहां पर बस स्टैंड के नजदीक निजी होटल में कमरा ले लिया। लेकिन तभी पत्नी ने ऐसा कांड कर दिया जिसे बाद दूल्हे की तो हालत ही खराब हो गई।

Must read

- Advertisement -

Viral News: कभी-कभी ऐसे मामले सामने आ जाते हैं जिन्हें सुनकर हर किसी के होश उड़ जाते हैं। इसी बीच इन दिनों एक ऐसा मामला सामने आया जिसे सुनकर लोग यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं। दरअसल अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड पर रहने वाले युवक सत्यम की शादी नवंबर महीने में हुई थी। सत्यम की शादी आगरा के कैंट की रहने वाली दीपासी के साथ हुई थी। दोनों की शादी बड़े ही धूमधाम से कराई गई थी। पिछले महीने दोनों कपल हनीमून पर उत्तराखंड गए थे जहां पर ऐसी घटना हो गई जिसके बाद लोगों के होश उड़ गए। 8 दिसंबर 2022 को वह दोनों उत्तराखंड हनीमून पर गए थे 9 तारीख को जब वह दोनों ऋषिकेश घूमकर पहुंचे तो वहां पर बस स्टैंड के नजदीक निजी होटल में कमरा ले लिया। लेकिन तभी पत्नी ने ऐसा कांड कर दिया जिसे बाद दूल्हे की तो हालत ही खराब हो गई।

पति को पिलाई नशीली चाय

- Advertisement -

दूल्हे ने जब होटल में कमरा लिया तो दोनों उसी में रुक गए तभी पत्नी ने चाय में नशीली दवा मिलाकर उसे चाय पिला दी। जिसके बाद दूल्हा बेहोश हो गए तभी कुछ ही देर बाद पत्नी दीपासी ने ऐसा कुछ कर दिया जिसके बारे में दूल्हे ने तो कभी सोचा ही नहीं होगा। दुल्हन अपने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ पैसा और टूरिस्टर ट्रॉली बैग लेकर फरार हो गई। रात 2बजे जब सत्यम को होश आया तो उसने होटल वालों से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि उसकी पत्नी तो लगभग शाम 7 बजे ही सामान लेकर चली गई थी।

पहले से ही थे किसी और के साथ संबंध

जब सत्यम ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी तो पता चला कि पत्नी बस में बैठकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। जिसके बाद सत्यम ने दीपासी के परिवार वालों को बताया। लड़की के घरवालों ने कहा कि उसका पहले से ही किसी लड़के के साथ अफेयर था जिसका नाम अंशु यादव है।वह एक बहुत बड़ा गैंगस्टर है अब तुम अपनी पत्नी को भूल जाओ। सत्यम ने उत्तराखंड पुलिस अलीगढ़ पुलिस और आगरा पुलिस को लिखित शिकायत भी दी है लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। जिसके बाद सत्यम ने सिविल कोर्ट की शरण ली है।

Read More-Viral Video: स्टेज पर बैठी थी दुल्हन प्रेमी ने आकर भर दी मांग, देखकर दूल्हे के उड़ गए होश

- Advertisement -

More articles

Latest article