Viral Video: शादी-विवाह का सीजन शुरू हो चुका है और आए दिन शादी विवाह से जुड़े वीडियो वायरल हुआ करते हैं। सोशल मीडिया पर दूल्हा दुल्हन के भी डांस वीडियो काफी वायरल होते हैं। शादी में बारातियों के डांस को तो लोग देखना पसंद ही करते हैं लेकिन सबसे ज्यादा लोग दूल्हे का डांस देखना पसंद करते हैं। इस वक्त सोशल मीडिया पर एक ऐसा डांस वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं कंट्रोल कर पा रहे हैं। इस वीडियो में दूल्हे नागिन डांस करने के साथ-साथ की अतरंगी डांस स्टेप्स करते हुए दिखाई दे रहा है।
दूल्हे ने किया गजब का डांस
इस वक्त सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया उसने देखा जा सकता है कि दूल्हा दुल्हन की खुशी में दिल खोलकर नाचता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में दूल्हा गजब का फुर्तीला डांस कर रहा है जिसे देखकर लोग दांतो तले उंगली दबाने पर मजबूर हो रहे हैं। दूल्हा अपने ही धुन में डांस करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में शेरवानी और सिर पर मुकुट पहने हुए दूल्हे मियां बारातियों के आगे डांस कर रहे हैं।
आज कल के दूल्हा तो नचनिया सब को फेल कर दे रहा हैं नाचने में 😍🔥😂 pic.twitter.com/WcJTNZ9VTp
— Hasna Zaroori Hai 🇮🇳 (@HasnaZarooriHai) May 21, 2023
यूजर्स दे रहे ऐसी प्रतिक्रिया
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,”क्या पता नचनिया की ही शादी हो।” वही दूसरे यूजर ने लिखा,”दूल्हा जिम ट्रेनर है।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा,”ई नचनिया ही है… आज दूल्हा बना है।”
Read More-जीजा- साली के रोमांस को देखकर छूट जाएंगे पसीने, कमरा बंद करके देखें ये वेब सीरीज