Saturday, March 25, 2023

दूल्हा लाया सस्ता लहंगा तो भड़की दुल्हन, तोड़ दी शादी फिर हुआ कुछ ऐसा सुनकर उड़ जाएंगे होश

उत्तराखंड के हल्द्वानी की एक लड़की के लिए सस्ता लहंगा ले जाने पर दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया।

Must read

- Advertisement -

Indian Wedding: भारतीय शादियों में अक्सर ऐसी ऐसी घटनाएं सामने आ जाती है जिसे देखकर लोगों के होश उड़ जाते हैं। इस समय एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसे सुन आप लोग यकीन नहीं कर पाएंगे। Lehnga उत्तराखंड के हल्द्वानी की एक लड़की के लिए सस्ता लहंगा ले जाने पर दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया। दरअसल लड़के वालों का कहना है कि दुल्हन के लिए लखनऊ से लहंगा खरीदा था लहंगा काफी अच्छा है लेकिन दुल्हन ने फिर भी लहंगे को देखकर शादी से इंकार कर दिया।

दूल्हे ने ₹10000 का खरीदा था लहंगा

- Advertisement -

स्थानीय खबरों के मुताबिक हल्द्वानी के राजपुरा मोहल्ले की एक लड़की से पहले सगाई हो चुकी थी सगाई के बाद 5 नवंबर को शादी होनी थी। लेकिन जैसे ही दुल्हन को पता चला कि ससुराल वालों ने केवल ₹10000 का ही लहंगा खरीदा है तो दुल्हन नाराज हो गई और उसने लहंगा फेंक दिया और शादी भी तोड़ दी। हालांकि दूल्हे वालों का दावा है कि दुल्हन Lehngaके लिए लखनऊ से विशेष रूप से लहंगा खरीदा गया था। दरअसल आपको बता दें लड़की की शादी रानीखेत के एक लड़के के साथ ही हुई थी जो स्वास्थ सेवा में काम करता है इस लड़के की सगाई जून में हो चुकी थी और शादी 5 नवंबर को होनी थी कार्ड भी बट चुके थे शादी का माहौल था तैयारियां शुरू हो चुकी थी।

गुस्साई दुल्हन ने लौट आई बरात

जैसे ही दुल्हन के लिए लहंगा आया तो दुल्हन ने देखते हैं उस लहंगो को फेंक दिया हालांकि दूल्हे के पिता ने लड़की को उसकी पसंद का लहंगा खरीदने के लिए अपना एटीएम कार्ड भी दिया लेकिन फिर भी दुल्हन नहीं मानी। लगभग एक घंटा तक समाधान होता रहा। लेकिन दुल्हन फिर भी नहीं मानी तो यह मामला कोतवाली पहुंचा। जिसके बाद दोनों पक्षों ने शादी को कैंसिल कर दिया।

Read More-Viral Video : शादी की खुशी मे उछल रहे थे दुल्हा दुल्हन, फिर हुआ कुछ ऐसा कि…

- Advertisement -

More articles

Latest article