जब से इंटरनेट आया और सोशल मीडिया ने तो लोगों की जिंदगी ही बदल दी है। सोशल मीडिया के केवल एक क्लिक से किसी भी किस्मत बदल सकती है। नेटिजंस की वजह से रातों रात कोई भी स्टार बन सकते है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि किसी कि लाइफ बर्बाद भी कर सकता है। हाल ही में हमने बचपन का प्यार गाकर लाइम लाइट में आए सहदेव से लेकर रानू मंडल, डांसिंग अंकल, पाकिस्तानी गर्ल, ऐसे कई लोगों को देखा है जो एक ही रात में फेमस हो गए हैं। आज हम कुछ ऐसे ही लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको सोशल मीडिया ने स्टार बना दिया।
सहदेव दिरदो
इन दिनों सोशल मीडिया पर सहदेव दिरदो बचपन का प्यार गाना खूब गुनगुनाया जा रहा है। इस गाने को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रहने वाले एक छोटे से बच्चे ने गाया, उसके टीचर ने उसका वीडियो बना लिया। यह वीडियो दो साल पहले बना और यह इतना हिट हो गया कि रैपर बादशाह भी इस बच्चे साथ एक सांग गाने जा रहे हैं। आज सहदेव को सभी जानते हैं।
रानू मंडल
सहदेव की तरह ही रानू मंडल भी रातों रात फेमस हो गईं थी। उनका वीडियो भी वायरल हुआ था, जब वो रेलवे स्टेशन पर भीख मांगते हुए गाना गा रही थी। उनकी आवाज लोगों को खूब पसंद आई थी। बाद में गायक हिमेश रेशमिया ने उनके साथ ‘तेरी मेरी कहानी’ गाना भी गाया।
डासिंग अंकल संजीव श्रीवास्तव
अभिनेता गोविंदा के फेमस सांग आपके आ जाने से पर डांस करते संजीव श्रीवास्तव को तो सभी पहचानते ही होंगे। शादी के दौरान संजीव एक लेडीज़ संगीत में डांस कर रहे थे तभी किसी ने ये वीडियो बना लिया। ये वीडियो जमकर वायरल था। इसके बाद सभी ने उनको डांसिग अंकल कहना शुरू कर दिया।
Gucci मॉम
हाल ही में छवि गुप्ता नाम की एक लड़की ने अपनी मां का वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया जहां वो इंटरनेशनल ब्रांड गुच्ची की बेल्ट को लेकर बात करती नजर आ रही हैं। छवि की मॉम इसके दाम सुनकर बेटी को खूब डांटती है। ये वीडियो भी लोगों ने काफी लाइक किया था।
बाबा का ढाबा
पिछले वर्ष 80 वर्ष के कांता प्रसाद की वीडियो वायरल हुआ था। जिनका दिल्ली के मालवीय नगर में ढाबा हैं। कोरोना संकट में अपनी परेशानियों के बारे में बात करते हुए उनकी आंखों में आंसू आ गए। नेटिजंस से ये देखा नहीं गया और उनके ढाबे पर लोगों की काफी भीड़ आ गई।
रोटी बनाती पाकिस्तानी लड़की
कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर रोटी बनाती पाकिस्तानी लड़की का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ। इस लड़की की खूबसूरती को देखकर लोग उसके दीवाने हो गए।
6 साल की कश्मीरी बच्ची
ऑनलाइन क्लास और उससे मिले अधिक होमवर्क को लेकर पीएम नरेन्द्र मोदी से शिकायत करती 6 साल की इस बच्ची को शायद ही कोई भूल पायेगा।
इसे भी पढ़ें:- नेहा कक्कड़ ने फैंस को दिया बड़ा झटका, सिर्फ इस तरह के लोगों को करेंगी फॉलो