Viral Video: कुत्ते बिल्ली को गोद में लेकर घूमते हुए आप लोगों ने सभी को देखा होगा लेकिन क्या आप लोगों ने कभी किसी शेर को किसी की गोद में बैठा हुआ देखा है। अगर नहीं देखा तो इस वक्त सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोगों के होश उड़ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर लोग यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक महिला जंगल के राजा शेर को गोद में आसानी से पकड़े हुए नजर आ रही है। इस दौरान जंगल का राजा काफी परेशान भी दिखा है।
शेर को गोद में लिए हुए नजर आई महिला
जानवरों से तो हर कोई प्यार करता है लेकिन कुछ ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों के पसीने छलक आते हैं। इस वक्त जो वीडियो वायरल हो रहा उस में देखा जा सकता है कि एक महिला सड़क पर चलते हुए शेर को अपनी बांहों में आसानी से पकड़े हुए नजर आ रही है। हालांकि इस दौरान जंगल का राजा शेर चंगुल से छूटने के लिए काफी मशक्कत कर रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। दरअसल आपको बता दे यह घटना कुवैत की है। इस वीडियो को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह महिला शेर की मालकिन लग रही है।
View this post on Instagram
यूजर्स कर रहे कमेंट
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग इस महिला की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “तुम भले ही जंगल के राजा होगे… लेकिन महिला शेरनी है।”वहीं दूसरे यूजर ने लिखा,”अगली वंडर वूमेन फिल्म के लिए इस महिला को साइन करना चाहिए।”वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा,”लगता है वह काफी परेशानी में है।”
Read More-Viral Video: स्टेज पर बैठी थी दुल्हन प्रेमी ने आकर भर दी मांग, देखकर दूल्हे के उड़ गए होश