Friday, June 2, 2023

Tokyo Olympics इस महिला हॉकी खिलाड़ी का घर देख, पसीजा लोगों का दिल, किये ऐसे ट्वीट्स

Must read

- Advertisement -

इस समय टोक्यो ओलंपिक(Tokyo Olympics) चल रहा है। लेकिन इसमें खेलने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम(Indian women’s hockey team) के खिलाड़ियों के नाम को कितने लोग जानते हैं? पर आज पूरा देश इस महिला टीम को सलामी दे रहा है। ये बात अलग है कि ये टीम इतिहास में अपना नाम बनाने में असफल रही ,लेकिन जिस फुर्ती और जोश के साथ उन्होंने खेल को आखिरी दम तक खेला। इससे पूरे देश को उनको ऊपर फक्र है। ये पहली बार हुआ जब देश की बेटियां ओलंपिक में इस लेवल तक पहुंच सकीं। इसमें कोई शक नहीं की वो एक शानदार मैच खेली। उन्होंने अपने गेम से पूरे देश को गौरान्वित किया। पर इस कतार में जब लोगों ने हॉकी प्लेयर सलीमा टेटे के घर की फोटोज़ को देखा तो वो बहुत भावुक हो गये।

कैप्शन में लिखी ये बात

- Advertisement -

Life of Sportsman

एक एजेंसी द्वारा कुछ तस्वीरें शेयर की गयीं। जिसके कैप्शन में लिखा था कि , झारखंड: यह दृश्य हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे के निवास स्थान के हैं, जो झारखंड के सिमडेगा जिला के बड़की छापर गांव में स्थित है। सलीमा, भारतीय महिला हॉकी टीम का हिस्सा हैं, जो ओलंपिक में टीम को मेडल जीताने के लिए लड़ीं।

महिला खिलाड़ी का महल

सोशल मीडिया यूजर्स ने जैसे ही सलीमा के घर की तस्वीरों को देखा तो वो अचंभित रह गये। इसमें एक यूजर ने तो देश की पीएम मोदी को भी टैग कर दिया और लिखा कि सर, देखो ओलंपिक में देश का मान बढ़ाने वाली लड़की का महल। इसी तरह से बहुत से यूजर्स ने सलीमा की घर की तस्वीरें देख खिलाड़ियों की दयनीय हालत पर दुख जाहिर किया है। ज्ञात हों कि शुक्रवार के दिन ग्रेट ब्रिटेन ने टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम को 4-3 से पीछे किया था।

ये देख कर कुछ तो समझें होंगे आप।

किसी ने लिखा कि और हम मेडल चाह रहे हैं।

कितना अंतर है क्रिकेट और हॉकी में।

बहुत दुख की बात है।

देश के खिलाड़ियों का ये हाल।

ओलंपिक में पहुंचना ही मेडल।

इसे भी पढ़ें-

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article