Wednesday, June 7, 2023

Video: प्लेन में सो रहे थे Tilak Verma तभी अचानक सूर्यकुमार ने कर दी ऐसी हरकत, रोहित की पत्नी की भी नहीं रुकी हंसी

Must read

- Advertisement -

IPL 2023: रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने आई पी एल 2023 के शुरुआती मुकाबलों में बहुत ही खराब प्रदर्शन किया था। लेकिन उसके बाद मुंबई इंडियंस ने बहुत ही शानदार वापसी की है। हाल ही में मुंबई इंडियंस ने आई पी एल 2023 के प्लेऑफ के मुकाबले में लखनऊ सुपरजाइंट्स को 81 रनों से करारी शिकस्त दे दी है। जिसके बाद मुंबई इंडियंस की टीम में इस समय खुशी का माहौल बना हुआ है। आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस की टीम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में मुंबई इंडियंस के खतरनाक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव प्लेन में सो रहे साथी खिलाड़ी तिलक यादव के साथ ऐसी हरकत कर देते हैं जिसे देखने के बाद रोहित शर्मा की पत्नी भी हैरान रह जाती हैं।

सूर्यकुमार यादव ने तिलक वर्मा के साथ किया मजाक

- Advertisement -

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस टीम का एक फनी वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आ रहा है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा प्लेन में सो रहे होते हैं। तभी उनके साथी खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव उनके साथ मजाक करने की सोचते हैं। सूर्यकुमार यादव एक नींबू लेकर सो रहे तिलक बर्मा के मुंह के पास में छोड़ देते हैं। जिसके बाद तिलक वर्मा की नींद खुल जाती है और वह हैरान रह जाते हैं। तभी वहीं पर तिलक वर्मा के पीछे सीट पर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी भी बैठी दिखाई दे रही हैं। यह सब देखने के बाद रोहित शर्मा की पत्नी की भी अपनी हंसी नहीं रोक पाती है।

आज फाइनल में जाने की होगी जंग

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस लखनऊ सुपरजाइंट्स को हराने के बाद अब गुजरात टाइटंस का सामना करेगी। गुजरात और मुंबई इंडियंस के बीच 26 मई को दूसरा क्वालीफायर मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में जीतने वाली टीम का सामना आई पी एल 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स से होगा। मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच बहुत ही ज्यादा रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा।

Read More-CSK से मिली हार के बाद Hardik Pandya ने दिया बड़ा बयान, कहा-‘धोनी से नफरत करने…’

- Advertisement -

More articles

Latest article