Wednesday, June 7, 2023

मैदान में इस खिलाड़ी ने खोया अपना आपा, गुस्से में साथी खिलाड़ी को मारने के लिए दौड़ा, देखें Video

Must read

- Advertisement -

क्रिकेट के मैदान मे खिलाड़ी बल्लेबाजी और गेंदबाजी के अलावा विवाद करते हुए भी नजर आए है। आज तक ऐसे कई मामले देखे जा चुके है। जिसमें खिलाड़ी क्रिकेट मैदान में अपना आपा खेते नजर आए। कुछ ऐसा ही बांग्लादेश के मैच के बीच हुआ। बांग्लादेश विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम शानदार क्रिकेट है लेकिन वह अपने खेल से ज्यादा विवादों की वजह से चर्चाओं में रहता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। मुशफिकुर रहीम अपने गुस्से की वजह से फिर विवादों मे घिर गए है। बंगबंधु टी-20 कप के रहीम इतना ज्यादा भड़क गए कि वह अपने ही टीम के खिलाड़ी को मारने के लिए आगे बढ़ गए। जिसका वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है।

- Advertisement -

बांग्लादेश में चल रहे बंगबंधु टी-20 कप में मुशफिकुर रहीम बेक्सिमको ढाका टीम के कप्तान है। मैच 17वें ओवर पर कुछ ऐसा हुआ। जिस वजह से रहीम अपने ही टीम के युवा खिलाड़ी नसुम अहमद को मारने के लिए आगे बढ़ गए। दरअसल विरोधी टीम को 19 गेंदों में 45 रन बनाने की जरूरत थी। इस दौरान अफीक हुसैन मैदान में डटे हुए थे और शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। 17वें ओवर में अफीक हुसैन ने गेंद को हवा में उछाल दिया। जिसे लपकने के लिए रहीम आगे दौड़े। लेकिन इसी गेंद की ओर नसुम अहमद भी दौड़ पड़े। हालांकि ये गेंद रहीम ने पकड़ लिया। जिसके बाद रहीम का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। वह नसुम को मारने के लिए आगे बढ़ गए थे लेकिन अचानक शांत हो गए।

हालांकि, इस घटना के बाद टीम के सभी खिलाड़ियों ने मिलकर मुशफिकुर रहीम को शांत करवाया। दूसरी तरफ युवा खिलाड़ी नसुम अहमद को भी दिलासा दिया गया। लेकिन ये भी सच है कि अगर रहीम और नसुम की टक्कर हो जाती। तो एक तरफ कैंच छूट जाता। तो साथ ही दोनों के बीच मैदान में झगड़ा होने की भी संभावना थी। जिस वजह से दोनों काफी चोटिल हो सकते थे। मैच की बात करें, तो रहीम की कप्तानी में ढाका में 9 रन से जीत हासिल की, इस मुकाबले में रहीम ने 43 रनों की खास पारी खेली थी, यासिर अली ने 54 रन बनाये थे।

ये भी पढ़ें:-प्यार भरे मैसेज और खास तस्वीर के साथ विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को दी सालगिरह की बधाई

- Advertisement -

More articles

Latest article