Rituraj Gaikwad world record: भारतीय टीम में एक से बढ़कर एक सुपर स्टार खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर आज भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के क्रिकेट में अपना बहुत बड़ा नाम बना रखा है। भारतीय टीम के कई महान खिलाड़ियों ने कई बड़े-बड़े विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर रखे हैं। भारतीय टीम के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह के छह बॉल में छह छक्के आज भी बहुत मशहूर हैं। युवराज सिंह ने 1 ओवर में लगातार छह छक्के लगाकर विश्व रिकार्ड बना दिया था। लेकिन हाल ही में भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड ने बहुत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इसे विश्व रिकार्ड को आज तक पूरी दुनिया में किसी बल्लेबाज ने अपने नाम नहीं किया है।
गायकवाड ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
आपको बता दे कि भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड इस समय टीम इंडिया की तरफ से खेलते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। टीम इंडिया के युवा विस्फोटक बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड ने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते हुए इतिहास रच दिया है। ऋतुराज गायकवाड ने विजय हजारे ट्रॉफी के एक ओवर में 7 छक्के लगाकर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ऋतुराज गायकवाड़ ने लगातार 7 बोलों पर 7 छक्के मारे हैं। जबकि 1 गेंद बॉलर ने नो फेंक दी थी। जिसके कारण यह ऊपर से नहीं बल्कि 7 गेंदों का हो गया था। इस तरह ऋतुराज गायकवाड़ ने 1 ओवर में 43 रन जुटाकर विश्व रिकार्ड बना दिया है।
4, 6+nb, 6+nb, 6, 1, 6, 6, 6
43-run over ✔️
List A world record ✔️
Congratulations Joe Carter and Brett Hampton!#ndtogether #cricketnation pic.twitter.com/Kw1xgdP2Lg— Northern Districts (@ndcricket) November 7, 2018
गायकवाड ने जड़ा दोहरा शतक
आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विस्फोटक बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल सीजन 2022 में बहुत ही खराब प्रदर्शन किया था। जिसके बाद ही इन्हे टीम इंडिया में मौका नहीं दिया गया। लेकिन अब ऋतुराज गायकवाड का बल्ला विजय हजारे ट्रॉफी में आग उगल रहा है। ऋतुराज गायकवाड ने विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र की तरफ से खेलते हुए 159 गेंदों में 220 रनों की शानदार पारी खेली है। इस दौरान गायकवाड़ ने 10 चौके और 16 छक्के लगाए हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में भारतीय टीम के विस्फोटक युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने दोहरा शतक भी जड़ दिया है।
Read More-भारतीय टीम में इस मैच विनर खिलाड़ी को नहीं दिया जा रहा मौका, लगातार किया जा रहा है नजरअंदाज