Wednesday, June 7, 2023

सेंचुरियन में राहुल ने लगाया शतक, टीम इंडिया ने ऐसे की मजबूत शुरूआत

केएल राहुल के साथ उनके सलामी जोड़ीदार मयंक अग्रवाल ने 60 रन का योगदान दिया। अजिंक्य रहाणे ने 40 रन बना बना लिये हैं।

Must read

- Advertisement -

सेंचुरियन। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया ने मजबूत शुरूआत की है। भारत ने बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद स्टंप तक, पहले दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट पर 272 रन बना लिये थे, जिसमें केएल राहुल 122 रन बनाकर खेल रहे हैं। केएल राहुल के साथ उनके सलामी जोड़ीदार मयंक अग्रवाल ने 60 रन का योगदान दिया। अजिंक्य रहाणे ने 40 रन बना बना लिये हैं। मयंक अग्रवाल ने दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा कि योजना थी कि पूरे अनुशासित बने रहें। उन्हीं गेंदों को खेले जो स्टंप के करीब आ रही हों। बाहर जाती ज्यादा से ज्यादा गेंदों को छोड़ दें. हम ऐसा कर सके। उन्होंने कहा कि सेंचुरियन की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि तीन विकेट पर 272 रनों के स्कोर का श्रेय हमारी बल्लेबाजी इकाई को जाता है, हमने अच्छा खेल दिखाया। उन्होंने बताया कि योजना थी कि जो क्रीज पर जम जम जाए, वह खेलता रहेगा और राहुल ने ऐसा ही किया। मैच के दौरान राहुल के शतक के अलावा भारत के लिए भागीदारियां भी अहम रहीं। राहुल का शतक जड़ना अहम था। भारतीय टीम ने अच्छी भागीदारियां निभाईं और वो भी अहम थी। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ने मैदान पर मैच से पूर्व काफी अभ्यास सत्र किये।

मध्य विकेट पर भी ताकि परिस्थितियों का अंदाजा लग सके। भारत के लिए आदर्श स्कोर अभी तक कुछ तय नहीं है। पहली पारी है, हम ज्यादा से ज्यादा रन जुटाना चाहते हैं, ताकि खुद को अच्छी स्थिति में पहुंचा सकें। दूसरे दिन पहला घंटा विशेष होगा। अगर हम इसमें अच्छा करते हैं तो हम दक्षिण अफ्रीका पर दबाव बना सकते हैं। सेंचुरियन का मौसम शुरू में थोड़ी नमी थी। इससे कुछ गेंदें फिसल भी रही थीं लेकिन जैसे जैसे दिन बढ़ता गया, यह बेहतर हो गया। नए कोच राहुल द्रविड़ के टीम पर प्रभाव के बारे में उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के साथ उनकी बातचीत अनुशासन के साथ खेलने के बारे में थी।

यह भी पढ़ेंः-विराट कोहली पर ‘फिलहाल’ सख्ती नहीं कर पायेगा बोर्ड, दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज पर पड़ेगा ऐसा असर

- Advertisement -

More articles

Latest article