Wednesday, June 7, 2023

अब कैप्टन कूल के ट्विटर से हटा ब्लू टिक, 8.2 मिलियन हैं धोनी के फाॅलोअर

Must read

- Advertisement -

दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी के ट्विटर को लेकर एक बड़ा मामला आया हैं। धोनी ट्विटर से ब्लू टिक हट गया है। बताया जा रहा है कि धोनी ट्विटर पर कम एक्टिव हैं। ट्विटर पर सक्रिय नहीं होने की वजह यह भी माना जा रहा है। ट्विटर पर उनके करीब 8.2 मिलियन समर्थक हैं। पूर्व क्रिकेटर धोनी ने आखिरी बार 8 जनवरी को ट्वीट किया था। ज्ञात हो कि इससे पहले भी ब्लू टिक हटाने के कई मामले आए हैं, जब किसी पॉलिसी के उल्लंघन करने या यूजर के एक्टिव न रहने पर ट्विटर ने अकाउंट सस्पेंड किया है। तकनीकी लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि धोनी का एकाउंट सस्पेंड तो नहीं हुआ है लेकिन ब्लू टिक हटा लिया गया है। महेन्द्र सिंह धोनी ट्विटर पर भले ही सक्रिय नहीं हों लेकिन सोशल मीडिया पर हमेशा उनके नाम की चर्चा होती रहती है। सोशल मीडिया पर धोनी कभी अपने फॉर्म हाउस में खेती करते नजर आते हैं तो कभी अपने अलग हेयरस्टाइल की वजह से लोगों के बीच में सुर्खियों में रहते हैं।

- Advertisement -

ms dhoni

ज्ञात हो कि हाल ही में धोनी तब चर्चा में आए थे जब हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने उनकी नई तस्वीरें पोस्ट की थीं। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के हेयरस्टाइल को सजाया था। धोनी का नया लुक प्रशंसकों को बेहद पसंद आया था। क्रिकेट की दुनिया में महेंद्र सिंह धोनी, रिटायरमेंट के बाद हमेषा में चर्चा में बने रहते हैं।

MS Dhoni Life

भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से महेंद्र सिंह धोनी की विदाई हो चुकी है लेकिन कैप्टन कूल इस बार आईपीएम में भागीदारी किये थे। यूएई में आईपीएल के दूसरे हिस्से के लिए एमएस धोनी जल्द ही चेन्नई सुपर किंग के कैंप से जुड़ेंगे।
वर्तमान में धोनी आईपीएल के अनुसार अपने को ढाल रहे हैं। आने वाले दिनों में वह क्रिकेट के दूसरे पक्षों में नजर आयेंगे।

यह भी पढ़ेंः-शोहरत और सैलरी में पहले पायदान पर हैं भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री, कारें और मोहब्बत का रहा है जलवा

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article