Wednesday, June 7, 2023

IPL 2023: चेन्नई और गुजरात में इस टीम का पलड़ा है सबसे भारी, रिकॉर्ड देखकर नहीं होगा भरोसा

Must read

- Advertisement -

IPL 2023: क्रिकेट फैंस आज होने वाले महा मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आई पी एल 2023 के सेमीफाइनल मुकाबले के लिए 4 टीमों ने क्वालीफायर कर दिया है। आज शाम 7:30 बजे से आई पी एल 2023 के सेमीफाइनल का पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। आज हम आपको इस आर्टिकल में चेन्नई और गुजरात के रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच इस टीम का पहला सबसे भारी नजर आ रहा है।

गुजरात के सामने नहीं जीती है चेन्नई

- Advertisement -

आपको बता दें कि आईपीएल इतिहास में अभी तक महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स का सामना आज दिन की अगुवाई वाली टीम गुजरात टाइटंस से तीन बार हुआ है। इन तीनों मुकाबलों में हार्दिक पांड्या की टीम गुजरात टाइटंस ने धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स को तीनों मुकाबलों में करारी हार देती है। अगर हम लोग पिछले रिकॉर्ड की बात करें तो हार्दिक की टीम गुजरात टाइटंस का पल्ला चेन्नई के खिलाफ भारी नजर आ रहा है। लेकिन सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबलों में दोनों ही टीमें अपना-अपना पूरा जोर आजमाने की कोशिश करेंगी।

धोनी के अनुभव के सामने होगा हार्दिक का जोश

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 बार आईपीएल का खिताब जीता है तो वही हार्दिक पांड्या ने पहली बार गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए आई पी एल 2022 में फाइनल मुकाबला राजस्थान के खिलाफ जीता था। महेंद्र सिंह धोनी के पास सेमीफाइनल मुकाबलों का बहुत ही ज्यादा अनुभव है। तो वही हार्दिक पांड्या की टीम गुजरात टाइटंस के युवा खिलाड़ियों में जोश कूट कूट के भरा हुआ है।

Read More-कप्तान Nitish Rana की पत्नी के साथ रोमांटिक हुए Rinku Singh, वायरल तस्वीर देख फैंस ने लिए मजे

- Advertisement -

More articles

Latest article