नई दिल्ली। इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के पास बतौर कप्तान खुद को साबित करने के लिए अब कम समय है। यदि विराट कोहली इंडिया को 2021 टी-20 वर्ल्ड कप, 2022 टी-20 वर्ल्ड कप और 2023 वनडे वर्ल्ड कप में से किसी एक टूर्नामेंट की ट्रॉफी भी नहीं दिला पाए, तो इसका नतीजा यह होगा कि उनकी कप्तानी जा सकती है। विराट कोहली 2023 वनडे वर्ल्ड कप के बाद उम्र 34-35 की हो जाएगी, ऐसे में इंडियन टीम को नए कप्तान की तलाश तो जरूर होगी। आपको बता दें कि इंडियन टीम में 3 ऐसे धाकड़ क्रिकेटर्स हैं, जो विराट कोहली की जगह कप्तान बन सकते हैं।
ऋषभ पंत
ऋषभ पंत (Rishabh Pant) भारतीय टीम (Team India) के अगले कप्तान बन सकते हैं। पिछले कुछ महीनों में पंत ने भारतीय टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है और यही वजह है कि उनकी तीनों फॉर्मेट में स्थान पक्का पक्की हो चुका है। ऋषभ पंत के पास अच्छा दिमाग है। ऋषभ पंत में कप्तान बनने के सभी गुण मौजूद हैं। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए पंत ने शानदार प्रदर्शन किया है।
शुभमन गिल
शुभमन गिल ने भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज से डेब्यू किया था। उस दौरे पर शुभमन गिल ने दुनिया के अच्छे गेंदबाज पैट कमिंस की तरह सामना किया था और इंडियन टीम की सीरीज जीत में अहम रोल निभाया था। शुभमन गिल ने 2019 की देवधर ट्रॉफी में कप्तानी की थी। इंडिया सी की टीम ने शुभमन गिल के नेतृत्व में फाइनल तक का सफर किया था। शुभमन गिल 2023 विश्व कप के बाद इंडियन टीम की कमान संभाल सकते हैं।
श्रेयस अय्यर
मुंबई के रहने वाले 26 वर्षीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने इंडियन टीम के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत साल 2017 में की थी। बात करें कप्तानी की तो तो आईपीएल 2018 में अय्यर को दिल्ली कैपिटल्स की टीम का कप्तान चुना गया था। इसके बाद पिछले वर्ष आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था। ये कहना गलत नहीं होगा कि वो विश्व कप 2023 के बाद इंडियन टीम की कप्तानी के प्रमुख दावेदार हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:- क्राइम ब्रांच का खुलासा, Raj Kundra के लैपटॉप से मिलीं 68 एडल्ट फिल्में, सबूतों को नष्ट करने में लगे थे